Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Today In Politics: PM मोदी तमिलनाडु में 17300cr की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, दिल्ली में आज BJP की अहम बैठक

Today In Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 28 फरवरी को तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी आज सुबह 9:45 बजे तमिलनाडु के थूथुकुडी में लगभग 17,300 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

पीएम मोदी शाम 4:30 बजे महाराष्ट्र के यवतमाल में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम मोदी यहां यवतमाल (महाराष्ट्र) में 4900 करोड़ रुपये से ज्यागा लागत की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

Today In Politics

PM-KISAN: PM-किसान सम्मान निधि की किस्त भी जारी करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी इस कार्यक्रम के दौरान पीएम किसान और अन्य योजनाओं के तहत लाभ भी जारी करेंगे। पीएम मोदी आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की 16वीं किस्त लाभार्थियों को यवतमाल से जारी करेंगे। इसके साथ ही, 11 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम ट्रांसफर की जा चुकी है।

लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा की आज दिल्ली में अहम बैठक

लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आज दिल्ली में अहम बैठक होने वाली है। इस बैछक में आठ राज्यों के लोकसभा चुनाव के टिकट देने पर चर्चा की जाएगी।

बैठक बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में होगी। समाचार एजेंसी एएनआई को एक सूत्र ने बताया कि बैठक के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर अहम चर्चा होगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 28 से 2 मार्च तक झारखंड-ओडिशा के दौरे पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 28 फरवरी से 2 मार्च 2024 तक झारखंड और ओडिशा के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 28 फरवरी को रांची में झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसी दिन ओडिशा के रायरंगपुर में केंद्र सरकार के हॉलिडे होम की आधारशिला भी रखेंगी।

इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रायरंगपुर में अलग-अलग सड़क परियोजनाओं और एक खेल परिसर की आधारशिला रखेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बरसाही में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का शुभारंभ भी करेंगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+