Today in Politics: PM मोदी आज करेंगे मन की बात, शाह और नड्डा तेलंगाना में करेंगे जनसभा

Today in Politics 26 Nov 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार 26 नवंबर को सुबह 11 बजे मन की बात के जरिए देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का ये 107वां एपिसोड है। पीएम मोदी आज चुनावी राज्य तेलंगाना में भी जनसभाए करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आज तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे। जेपी नड्डा आज हैदराबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी सुनेंगे। इसके अलावा जेपी नड्डा और अमित शाह चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। अमित शाह रोड शो में भी हिस्सा ले सकते हैं।

Today in Politics 26 Nov 2023

पीएम मोदी का आज का कार्यक्रम

पीएम नरेंद्र मोदी आज चुनावी राज्य तेलंगाना के हैदराबाद में अलग-अलग सार्वजनिक समारोह में हिस्सा लेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 11:30 बजे सार्वजनिक समारोह में शामिल होंगे और कान्हा शांति वनम की यात्रा करेंगे। उसके बाद पीएम मोदी तुप्रान में दोपहर 02:15 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी निर्मल में 03:45 बजे जनसभा करेंगे।

अमित शाह का आज का कार्यक्रम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज तेलंगाना के नारायणपेट में मकथल विधानसभा क्षेत्र में सुबह 11:00 बजे सार्वजनिक सभा करेंगे। उसके बाद अमित शाह मुलुगु विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 01:30 बजे सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे।

अमित शाह यदाद्रि भुवनगिरी के भोंगिर विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 03:30 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद अमित शाह कुकटपल्ली विधानसभा क्षेत्र में शाम 06:30 बजे चुनावी भाषण देंगे।

जेपी नड्डा का आज का कार्यक्रम

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हैदराबाद के जुबली हिल्स में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुबह 10:50 बजे मन की बात का कार्यक्रम लाइव सुनेंगे। उसके बाद जेपी नड्डा वहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+