Today in Politics: आतिशी सुबह 10 बजे करेंगी विस्फोटक खुलासा, PM मोदी और शाह रहेंगे चुनावी प्रचार में

Today in Politics: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सोमवार (01 अप्रैल) को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके बाद सीएम केजरीवाल को तिहाड़ जेल में बंद कर दिया गया।

दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी मार्लेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर पोस्ट कर कहा कि वह आज 02 अप्रैल की सुबह 10 बजे ''विस्फोटक खुलासा'' करेंगी। आतिशी दिल्ली में सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी।

Today in Politics

सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राउज एवेन्यू कोर्ट में दावा किया है कि आप प्रमुख अरविंद ने उत्पाद शुल्क नीति घोटाला मामले में अपनी पार्टी के नेताओं आतिशी और सौरभ का नाम लिया है।

केजरीवाल ने कहा था कि मामले के एक आरोपी विजय नायर, जो AAP के पूर्व संचार प्रभारी भी थे, आतिशी को रिपोर्ट करते थे। हालांकि इसपर अभी आप की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

PM मोदी उत्तराखंड-राजस्थान में करेंगे जनसभा

पीएम नरेंद्र मोदी आज 02 अप्रैल को उत्तराखंड चुनावी जनसभा करेंगे। पीएम मोदी की पहली जनसभा दोपहर 12 बजे रुद्रपुर में होगा। वहीं पीएम मोदी उसके बाद राजस्थान के दौरे पर जाएंगे। पीएम मोदी राजस्थान के कोटपूतली दोपहर 3.30 बजे चुनावी रैली में हिस्सा लेंगे।

अमित शाह कर्नाटक में करेंगे चुनाव

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कर्नाटक में चुनावी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सुबह 11 बजे अमित शाह शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। उसके बाद बेंगलुरु के पैलेस ग्राउंड में चुनावी सभा होगी। वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज मध्य प्रदेश में सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+