Today In Politics: PM मोदी का आज केरल,तमिलनाडु दौरा, कांग्रेस वर्किंग कमेटी की होगी बैठक
Today In Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार 19 मार्च को दक्षिण भारत के दो राज्यों में चुनावी रैली और जनसभा करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने एक्स (ट्विटर) पर जानकारी दी है कि पीएम मोदी आज तमिलनाडु और केरल के दौरे पर रहेंगे।
पीएम मोदी का ये दौरा लोकसभा चुनाव को लेकर है। पीएम मोदी आज केरल के पलक्कड़ में सुबह 10:30 बजे चुनावी जनसभा करेंगे। उसके बाद पीएम मोदी दोपहर 1:00 बजे तमिलनाडु के सेलम में सार्वजनिक बैठक में हिस्सा लेंगे।

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरियाणा के करनाल में 'अभिनंदन समारोह' को संबोधित करेंगे।
CWC Meet: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की आज बैठक
कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की आज लोकसभा चुनावों को लेकर अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में पार्टी चुनावी घोषणा पत्र को फाइनल रूप दे सकती है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की ये आखिरी सीडब्ल्यूसी की बैठक हो सकती है।
पदाधिकारियों ने कहा कि इस बैठक में 19 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची को मंजूरी देने की भी उम्मीद है।
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की ये बैठक आज सुबह 10 बजे शुरू होगी। कार्यसमिति की बैठक में ज्यादातर वक्त घोषणापत्र को मंजूरी देने में लगने की उम्मीद है। बैठक में पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सराहना करते हुए एक प्रस्ताव पारित होने की भी उम्मीद है।
पार्टी सूत्रों ने कहा कि, ''पार्टी के समक्ष कई गंभीर मुद्दे हैं। लेकिन CWC इन सभी मामलों पर चर्चा नहीं कर सकता है। हमारा प्राथमिक मकसद कांग्रेस के घोषणापत्र को मंजूरी देना है।
AAP नेता संजय सिंह की जमानत याचिका पर आज सुनवाई
मनी लॉन्ड्रिंग केस में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह की जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो होगी।
संजय सिंह ने दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। शराब पाॉलिसी से जुड़े मामले में हाई कोर्ट ने संजय सिंह को जमानत देने से इनकार कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications