Today In Politics: चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की करेगा घोषणा, PM मोदी कर्नाटक-तेलंगाना में करेंगे जनसभा

Today In Politics: भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) आज शनिवार (16 मार्च) को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान दोपहर तीन बजे करेगा। लोकसभा चुनाव कार्यक्रम के घोषणा के बाद से ही देश में आचार संहिता लागू कर दिया जाएगा।

इस साल लोकसभा चुनावों के साथ चार राज्यों अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक और तेलंगाना में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

Today In Politics

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 12 बजे तेलंगाना के नगरकुर्नूल में जनसभा में हिस्सा लेंगे और संबोधित करेंगे। उसके बाद पीएम मोदी दोपहर 2 बजकर15 मिनट पर कर्नाटक के कलबुर्गी में जनसभा को संबोधित करेंगे।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रहेंगे हैदराबाद दौरे पर

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 16 और 17 मार्च को तेलंगाना में हैदराबाद के दौरे पर रहेंगे। अपनी यात्रा के दौरान 16 मार्च को धनखड़ हैदराबाद के कान्हा शांति वनम में 'वैश्विक आध्यात्मिक महोत्सव' के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज पहुंचेगी मुंबई

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मुंबई में समापन होने वाला है। आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुंबई पहुंचेगी। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने जानकारी दी है कि कार्यक्रम का समापन एक विशाल रैली के साथ किया जाएगा। रैली में INDIA गठबंधन के कई दिग्गज नेता मौजूद होंगे।

भाजपा के खिलाफ आज मशाल जुलूस निकालेगी हिमाचल कांग्रेस

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ हिमाचल प्रदेश में आज कांग्रेस मशाल जुलूस निकालने की तैयारी में है। पिछले दिनों हिमाचल की कांग्रेस सरकार में हुई उथल-पुथल के बीच हिमाचल कांग्रेस का ये भाजपा के लिए एक तरह का विरोध प्रदर्शन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+