Today in Politics: INDIA गठबंधन की आज बैठक, PM मोदी बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान की कर सकते हैं शुरुआत
Today in Politics 13 Jan 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 13 जनवरी 2024 को बिहार से लोकसभा चुनाव-2024 अभियान की शुरुआत कर सकते हैं। उम्मीद है कि पीएम मोदी बिहार के चंपारण से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने अभियान की शुरुआत कर सकते हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज नई दिल्ली में 'नमो नवमतदाता' अभियान का शुभारंभ करेंगे। वहीं विपक्षी गठबंधन INDIA की सुबह 11.30 बजे से बैठक शुरू होगी।

INDIA गठबंधन की बैठक में गठबंधन का संयोजक और गठबंधन का अध्यक्ष चुना जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार सीएम नीतीश कुमार को गठबंधन का संयोजक और मल्लिकार्जुन खड़गे को अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
बैठक में इन मुद्दों पर भी होगी चर्चा
इसके अलावा बैठक में राहुल गांधी के नेतृत्व में सीट-बंटवारे और आगामी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए विपक्षी INDIA गठबंधन के नेता आज चर्चा करेंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि बैठक सुबह 11.30 बजे जूम पर बुलाई जाएगी।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्विटर पर कहा कि, 'INDIA गठबंधन पार्टी के नेता 13 जनवरी, 2024 को सुबह 11:30 बजे जूम पर बैठक करेंगे। वे अलग-अलग मुद्दों की समीक्षा करेंगे, जैसे सीट-बंटवारे की बातचीत जो शुरू हो चुकी है, भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भागीदारी, जो परसों इम्फाल के पास थौबल से शुरू होगी, और अन्य महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा की जाएगी।'
ममता बनर्जी इस बैठक में नहीं होंगी शामिल
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी शनिवार सुबह ऑनलाइन बैठक का हिस्सा नहीं होंगी। सीएम ममता बनर्जी के अलावा INDIA गठबंधन के बैनर तले लगभग 28 विपक्षी दल इस बैठक में हिस्सा लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications