Today In Politics: PM मोदी श्रीनगर के दौरे पर, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरात में करेगी एंट्री

Today In Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार यानी 7 मार्च जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर का दौरा करेंगे। पीएम मोदी 12 बजे श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम पहुंचेंगे। जहां पीएम मोदी 'विकसित भारत विकसित जम्मू कश्मीर' कार्यक्रम में शामिल होंगे।

पीएम मोदी इस कार्यक्रम के दौरान जम्मू-कश्मीर में कृषि-अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने के लिए 5000 करोड़ रुपये के कार्यक्रम- 'समग्र कृषि विकास कार्यक्रम' राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

Today In Politics

इसके अलावा पीएम मोदी स्वदेश दर्शन और प्रसाद (तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक, विरासत संवर्धन ड्राइव) योजना के तहत 1400 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि पर्यटन क्षेत्र से संबंधित कई परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे। इसमें 'हजरतबल तीर्थ का एकीकृत विकास' परियोजना भी शामिल है।

इतना ही नहीं पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर की कृषि-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए 'समग्र कृषि विकास कार्यक्रम' (एचएडीपी) भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। 'समग्र कृषि विकास कार्यक्रम' के तहत जम्मू और कश्मीर में कृषि-अर्थव्यवस्था के तीन अहम क्षेत्रों बागवानी, कृषि और पशुधन पालन को शामिल किया गया है।

Recommended Video

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर के दौरे पर

    राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज गुजरात में करेगी एंट्री

    कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज गुजरात के दाहोद में एंट्री करेगी। राहुल गांधी आज गुजरात के दाहोद रैली में संबोधित भी कर सकते हैं।

    राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 7 मार्च को गुजरात में प्रवेश करेगी। जहां चार दिनों में सात जिलों में 400 किलोमीटर की दूरी तय करने की योजना है।

    कांग्रेस के तीन विधायक भाजपा में हो सकते हैं शामिल

    रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान तीन से अधिक कांग्रेस विधायकों और अन्य नेताओं के कांग्रेस से इस्तीफा देने और भाजपा में शामिल होने की संभावना है।

    कुछ कांग्रेस नेताओं का दावा है कि भाजपा न्याय यात्रा से ध्यान भटकाने के लिए इस्तीफों की साजिश रच रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+