Today In Politics: PM मोदी आज करेंगे केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्‍यक्षता, सचिव भी रहेंगे मौजूद

Today In Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 03 मार्च को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्‍यक्षता करेंगे। इस बैठक में सभी मंत्रालयों के सचिव मौजूद रहेंगे। ये बैठक सुषमा स्‍वराज भवन में सुबह 10 आज शुरू हो जाएगी।

ये बैठक पूरे दिन चलने वाली है। ये बैठक आचार संहिता लगने से पहले मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की आखिरी बैठक है। इस बैठक के दौरान भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के रोड मैप पर व्यापक चर्चा की जाएगी। बैठक में इसको लेकर मंत्रिपरिषद की ओर से प्रजेंटेशन भी दिया जाएगा।

Today In Politics

पीएम मोदी प्रमुख नीति और शासन के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए समय-समय पर मंत्रिपरिषद की बैठकें करते रहे हैं, लेकिन आज होने वाली बैठक अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक महत्व रखती है।

इस बैठक के दौरान अब तक सरकार का प्रदर्शन कैसा रहा...इसपर बात की जाएगी। सरकार अपने विकास और कल्याण योजनाओं पर भी चर्चा कर सकती है। भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने मोदी के नेतृत्व में तीसरे कार्यकाल के लिए केंद्र में सत्ता बरकरार रखने की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+