Winter session: संसद में आज पेश होगा कृषि कानूनों की वापसी का विधेयक, जानिए पहले दिन का पूरा शेड्यूल
Winter session: संसद में आज पेश होगा कृषि कानूनों की वापसी का विधेयक, जानिए पहले दिन का पूरा शेड्यूल
नई दिल्ली, 29 नवंबर: संसद का शीतकालीन सत्र आज सोमवार (29 नवंबर) से शुरू हो रहा है। विपक्ष ने किसानों के विरोध से लेकर महंगाई समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी की है। इस बीच सरकार ने विपक्षी दलों से संसद को सुचारू रूप से चलने देने का आग्रह किया है। पहले दिन सरकार लोकसभा में तीन केंद्रीय कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए विधेयक पेश करेगी। पिछले हफ्ते केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कृषि कानून निरस्त करने वाले विधेयक को मंजूरी दी थी। संसद के निचले सदन (लोकसभा) में पारित होने के बाद इसे उसी दिन राज्यसभा में पेश किए जाने की संभावना है। आज से चल रहा संसद का शीतकालीन सत्र 23 दिसंबर को खत्म होने की उम्मीद है।

जानिए संसस में आज क्या-क्या होगा?
- केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पहली बार लोकसभा में कृषि कानून निरसन विधेयक 2021 पेश करेंगे।
-सरकार के संसद की कार्यवाही पर आज किसानों की भी नजर होगी। हालांकि तीन कानूनों को निरस्त करने वाले विधयेक के पेश होने के बावजूद संसद का सत्र किसानों की फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून की मांग को लेकर हंगामेदार हो सकता है।
-विपक्षी दल सरकार को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मांग को लेकर घेर सकती है।
- कृषि कानून निरसन विधेयक 2021 लोकसभा में सर्वसम्मति से पारित होने की संभावना है। इसके बाद इसे आज ही राज्यसभा में पेश किया जा सकता है।
-न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के अलावा कांग्रेस तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन में मारे गिए किसानों के लिए शोक प्रस्ताव की मांग करेगी।
-कृषि कानून निरसन विधेयक के अलावा, केंद्र सरकार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की डिजिटल मुद्रा की नींव रखने के लिए क्रिप्टोकरेंसी पर एक बिल लाने की भी उम्मीद है।
-विपक्षी दलों के नेता कृषि मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए फार्म लॉ रिपील बिल डिबेट की प्रतीक्षा कर रहे हैं और कृषि उपज के लिए एमएसपी की गारंटी के लिए एक कानून की भी मांग कर रहे हैं।
-इसके अलावा विपक्षी महंगाई, बेरोजगारी और पेगासस स्पाइवेयर के उपयोग पर चर्चा के लिए भी जोर दे सकते हैं।
लोकसभा में आज क्या होगा?
- सत्र की शुरुआत सुबह 11 बजे प्रतिभा सिंह और ज्ञानेश्वर पाटिल के सांसदों के शपथ ग्रहण के साथ होगी।
-सांसदों के निधन के लिए एक श्रद्धांजलि संदर्भ होगा। सेनगुट्टुवन, कल्याण सिंह, ऑस्कर फर्नांडीस, गोडिल प्रसाद अनुरागी, श्याम सुंदर सोमानी, राजनारायण बुधोलिया, देवव्रत सिंह और हरि दानवे पुंडलिक सांसदों का इस साल निधन हुआ है।
- केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इलाहाबाद विश्वविद्यालय के न्यायालय में दो सदस्यों के चुनाव के लिए एक प्रस्ताव पेश करेंगे।
-केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर कृषि कानून निरसन विधेयक 2021 पेश करेंगे।
-केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया लोकसभा में आज सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी विधेयक पेश करेंगे। जिसको चर्चा के बाद पारित किए जाने की संभावना है।
राज्यसभा में आज क्या होगा?
-राज्यसभा की शुरुआत ऑस्कर फर्नांडिस, के बी शनप्पा, डॉ. चंदन मित्रा हरि सिंह नलवा, मोनिका दास और अबनी रॉय को श्रद्धांजलि देने के साथ होगी।
- केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बांध सुरक्षा विधेयक 2019 पेश करेंगे।
- कृषि कानून निरसन विधेयक 2021 लोकसभा में सर्वसम्मति से पारित होने के बाद राज्यसभा में आज ही पेश किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications