Winter Session:दो अहम बिल आज लोकसभा में होंगे पेश, वित्त मंत्री सीतारमण कर सकती हैं संबोधित

Winter Session:दो अहम बिल आज लोकसभा में होंगे पेश, वित्त मंत्री सीतारमण कर सकती हैं संबोधित

नई दिल्ली, 06 दिसंबर: संसद के शीतकालीन सत्र का आज सोमवार (06 दिसंबर) को पुनर्गठन होगा, क्योंकि 03 दिसंबर को संसद स्थगित कर दी गई थी। यह संसद का 5वां दिन होगा जो विपक्ष के विरोध के कारण काफी हद तक बाधित हो सकता है। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू आज लोकसभा में उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश (वेतन और सेवा की शर्तें) संशोधन विधेयक, 2021 पेश करेंगे। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया आज लोकसभा में राष्ट्रीय औषधि शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (संशोधन) विधेयक, 2021 को विचार और पारित करने के लिए पेश करेंगे। उसके अलाव आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सदन को संबोधित करने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर विभिन्न दलों के विपक्षी नेता राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में जमीन पर बैठकर विरोध कर सकते हैं।

Winter Session

संसद में आज क्या-क्या होगा?

- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी (विनियमन) विधेयक, 2021 और सरोगेसी (विनियमन) विधेयक, 2020 पेश करेंगे।

- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया आज लोकसभा में राष्ट्रीय औषधि शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (संशोधन) विधेयक, 2021 को विचार और पारित करने के लिए पेश करेंगे।

-केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू आज लोकसभा में उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश (वेतन और सेवा की शर्तें) संशोधन विधेयक, 2021 पेश करेंगे।

- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सदन को संबोधित कर सकती हैं।

-विपक्षी नेता फ्लोर के लिए रणनीति बनाने के लिए बैठक करेंगे।

-टीआरएस सांसद नामा नागेश्वर राव ने 'किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए खाद्यान्न खरीद और कानूनी गारंटी पर राष्ट्रीय नीति' के मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

-नगालैंड फायरिंग की घटना पर चर्चा के लिए कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश किया है।

-कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने नगालैंड में हुई गोलीबारी की घटना पर चर्चा करने के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया, जिसमें 13 नागरिकों की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+