11 अगस्त: आज के ही दिन 'एक और एक ग्यारह' हुआ था दादर एंड नगर हवेली

india dadar haveli
बेंगलोर। कहते हैं इतिहास अपनी बांहों में उन तमाम यादों को समेटे होता है, जिनका आमना-सामना या तो तिथ‍ियां करवाती हैं या वक्त-बेवक्त घटने वाली घटनाएं। DW के मुताबिक आज का दिन भले ही दिनांक ग्यारह हो, पर इस दिन भारत और दादरा नागर हवेली 'एक और एक ग्यारह' हुआ था।

तो यह है कहानी-

  • आज के ही दिन यानि 11 अगस्त 1961को दादर नगर हवेली का भारत में विलय हुआ और इसे केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया था। गोवा की तरह यह इलाका भी कई साल पुर्तगाली प्रभाव में रहा पर एक दिन ऐसा आया जब यहां भी तिरंगे को जगह मिली।
  • यह नगर हवेली महाराष्ट्र और गुजरात के बीच बसा है वहीं दादरा गुजरात का गर्भक्षेत्र यानि भीतरी इलाके में आता है। इस केंद्रशासित प्रदेश की राजधानी सिलवासा है। यहां 1779 तक मराठाओं ने अपना अध‍िकार जताया। 1954 तक पुर्तगाली साम्राज्य ने इसे अपने श‍िकंजे में रखा।

आधुनिकता व इंटरनेट युग की सांठगांठ-

  • भारत में इसका विलय 11 अगस्त 1961 में हुआ। तब आधुनिकता व इंटरनेट युग अपना सिर उठा रहे थे। देश-देश में तरक्की की तलाश को लेकर प्रतिभागिता चल रही थी। ऐसे में यह विलय भारत के लिए बड़ी चुनौती से निपटना साबित हुआ।
  • दो अगस्त 1954 को पुर्तगाली साम्राज्य से मुक्ति मिली। अन्य भौगोलिक परिस्थ‍ितियों की बात करें तो यहां की मुख्य नदी दमन गंगा है। अधिकतर इलाका पहाड़ी है व हिल स्टेशन की शक्ल लिए हुए है। पूर्वी हिस्से में सह्याद्री पर्वत श्रृंखला आ जाती है जो इसकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+