FIFA देखने के लिए सरकार की नहीं, अपनी जेब ढीली करें विधायक

स्पेन दे सकता है पेन गोवा के छह विधायक ब्राजील में फुटबॉल वर्ल्ड कप देखने स्टडी टूर पर जा रहे हैं। इस यात्रा पर करीब 89 लाख रुपये खर्च आएगा, जिसे पहले सरकार दे रही थी। इस बारे में जब मुख्यमंत्री मनोहर पारिकर से पूछा गया तो उन्होंने इस खर्च को सही ठहराया। उन्होंने कहा, 'ये विधायक ब्राजील यह देखने जा रहे हैं कि इतना बड़ा टूर्नामेंट कैसे आयोजित होता है।
विधायक वहां की व्यवस्था देखने समझने के लिए जा रहे हैं।' इस पर भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान ब्रूनो कुटिन्हो की कड़ी प्रतिक्रिया आई। उन्होंने कहा, 'गोवा के विधायक फुटबॉल वर्ल्ड कप में कुछ नहीं सीखेंगे।' केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्रीपद नाइक ने कहा है कि उन्हें गोवा विधायकों के ब्राजील जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि यह बात तय हो गई है कि अब विधायकों के टूर का खर्च गोवा सरकार नहीं उठाएगी।












Click it and Unblock the Notifications