नागपुर: गिरफ्तारी के डर से चलती ट्रेन में कपल ने की आत्महत्या

नागपुर। लोगों के साथ धोखाधड़ी कर उनसे मोटी रकम और सोना लेने वाले आरोपी कपल ने चलती ट्रेन में जहर खाकर आत्म हत्या कर ली है। इन दोनों की पहचान राजकुमार अरुमुगम और उसकी पत्नी आर सिवासेल्वी के रूप में हुई है। इन दोनों की बॉडी सोमवार को एर्नाकुलम पटना एक्सप्रेस के एस-5 बोगी से बरामद की गई है। दरअसल आरपीएफ को सूचना मिली थी कि कुछ लोग 2.5 करोड़ कैस और 10-12 किलो ग्राम सोने के साथ ट्रेन में सफर कर रहे हैं. इसके बाद रेलवे पुलिस ने सुबह नागपुर रेलवे स्टेशन पर चढ़े और कपल के सामान की चेकिंग की लेकिन कुछ नहीं मिला. इसके बाद पुलिस चली गई।

To Evade, Tamil Nadu Couple kills self on running train in nagpur

लेकिन जैसे ही ट्रेन नागपुर से आगे के लिए चली कपल बेहोश हो गए। यात्रियों ने इसकी सूचना आरपीएफ को दी और बताया कि दोनों ने लड्डू खाए थे। इसके बाद आनन-फानन में आरपीएफ ने नरखेड में दोनों को उतारकर अस्पताल भेजा लेकिन वहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले के अंजुगरामम थाने में सीजे सुभाष सी पिल्लई ने कपल के खिलाफ 19 अगस्त को धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था. पिल्लई ने पुलिस को बताया था कि उन दोनों ने उनके और चार अन्य लोगों के साथ धोखाधड़ी कर 1.6 करोड़ रुपए लिए हैं.

कपल के पास वाराणसी तक टिकट था
पुलिस जांच में पता चला है कि यह कपल वेल्लोर से ट्रेन मे चढ़ें थे और उन्होंने वाराणसी तक का टिकट लिया था। लेकिन नागपुर में आरपीएफ को मुखबिर से सूचना मिली की कपल ट्रेन में सवार होकर जा रहे हैं। इसके बाद आरपीएफ कर्मी सुबह लगभग 8:05 बजे ट्रेन में चढ़े और कपल को खोजकर उनकी जांच किए।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+