पन्नीरसेल्वम का इस्तीफा मंजूर, शशिकला के शपथ ग्रहण तक संभालेंगे सीएम की कुर्सी

पन्नीरसेल्वम ने शशिकला के लिए रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, पार्टी ने शशिकला को विधायक दल का नेता चुन लिया था।

चेन्नई| तमिलनाडु के राज्यपाल सी.विद्यासागर राव ने सोमवार को मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम का इस्तीफा मंजूर कर लिया। राव ने पन्नीरसेल्वम को लिखे पत्र में कहा कि मैं आपका और आपके मंत्रिपरिषद का इस्तीफा स्वीकार करता हूं। मैं आपसे और मौजूदा मंत्रिपरिषद से वैकिल्पक व्यवस्था बनने तक कामकाज संभालने का अनुरोध करता हूं।

शपथ लेने की तारीख तय नहीं हुई

आपको बता दें कि पन्नीरसेल्वम ने शशिकला के लिए रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, पार्टी ने शशिकला को विधायक दल का नेता चुन लिया था जिसके बाद उनका सीएम बनना तय हो गया है। फिलहाल अभी शशिकला के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की तारीख तय नहीं हुई है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि वो मंगलवार या बुधवार को शपथ ले सकती हैं।

अम्मा की छवि वाली शशिकला

गौरलतब है कि जयललिलता के निधन के बाद पार्टी और राज्य की सत्ता ओ.पन्नीरसेल्वम के हाथ में थीं लेकिन पिछले दिनों जिस तरह से तमिलनाडु में आक्रोश की ज्वाला फूटी उसने पार्टी और राज्य की राजनीति में हलचल पैदा कर दी, जिसके बाद पार्टी के अंदर भी विद्रोह शुरू हो गया था,जिसे शांत करने के लिए पार्टी के लोगों ने अपनी अम्मा की छवि वाली शशिकला पर भरोसा जताते हुए उन्हें सीएम बनाने का फैसला लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+