तमिलनाडु की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनेंगी शशिकला नटराजन

शशिकला नटराजन अब तमिलनाडु की तीसरी महिला मुख्यमंत्री हो जाएंगी। राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री जानकी रामचंद्रन थीं और दूसरी महिला सीएम जयललिता थीं।

चेन्नई। रविवार को ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) ने पार्टी की महासचिव शशिकला नटराजन को सर्व सम्मति से अपना विधायक दल का नेता चुन लिया है जिसके बाद अब उनका सीएम बनना तय हो चुका है।

8 या 9 फरवरी को सीएम पद की शपथ ले सकती हैं

शशिकला नटराजन 8 या 9 फरवरी को सीएम पद की शपथ ले सकती हैं, पार्टी सूत्रों ने कहा कि दो बार कार्यकारी मुख्यमंत्री रह चुके पन्नीरसेल्वम ने मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा शशिकला को भेज दिया है। मालूम हो कि जयललिता के दिसंबर में निधन के बाद पन्नीरसेल्वम ने मुख्यमंत्री पद संभाला था।

इसके साथ ही शशिकला नटराजन अब तमिलनाडु की तीसरी महिला मुख्यमंत्री हो जाएंगी। राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री जानकी रामचंद्रन थीं और दूसरी महिला सीएम के रूप में जयललिता ने राज्य की सत्ता संभाली थी।

शशिकला थेवर समुदाय से

वह थेवर समुदाय से हैं, जिसकी पार्टी में अच्छी पकड़ है। शशिकला की छवि शांत रूप से काम करने वाली तेज-तर्रार महिला की रही है, वो जयललिता की सबसे बड़ी राजदार रही हैं, हालांकि वो उनके करीबी होने के बावजूद सार्वजनिक जीवन में कम ही सक्रिय रहीं, लेकिन वह पार्टी के मामलों में सक्रिय रहीं, यहां तक कि जयललिता के निजी जीवन में भी उनका काफी असर था।

जयललिता ने शशिकला को बहन बताया

जयललिता ने सार्वजनिक तौर पर भी शशिकला को बहन बताया था। शशिकला के समर्थक बताते हैं कि पार्टी के मामलों में उनकी अहम भूमिका होती थी और वह जयललिता के कठिन समय में भी उनके साथ रहीं।

आय से अधिक संपत्ति का मामला

लोगों को शशिकला के अंदर अम्मा की छवि दिखती है इसलिए पार्टी ने शशिकला को अपना नेता चुना । हालांकि, शशिकला के लिए यह राह आसान नहीं होगी, क्योंकि सर्वोच्च न्यायालय में उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला चल रहा है और यदि फैसला शशिकला के विरुद्ध आता है तो यह उनके और पार्टी के लिए बड़ा झटका हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+