टीएमसी की शिकायत पर भाजपा कार्यकर्ताओं को होटल से बाहर निकाला गया

नई दिल्ली पश्चिम बंगाल में भाजपा और टीएमसी के बीच फिर से टकराव देखने को मिला है। दरअसल पश्चिम बंगाल में अमित शाह ने सोमवार को रैली को संबोधित किया था, लेकिन रैली के बाद यहां हई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। तमाम भाजपा कार्यकर्ता जोकि गुजरात से यहां रहने के लिए आए थे वह स्थानीय होटल में रुके हुए थे। इन सभी लोगों की पुलिस से काफी नोंकझोंक हुई, जिसके बाद इन्हें होटल से बाहर कर दिया गया। इन सभी लोगों से कहा गया कि वह जबतक होटल में पोल पैनल चेकिंग कर रहा है आप लोग होटल छोड़ दें।

tmc

दरअसल टीएमसी उम्मीदवार काकोली घोष दस्तीदार ने पुलिस से शिकायत की थी कि होटल में भाजपा के बाहरी कार्यकर्ता आए हैं और उनके पास काफी पैसा व हथियार है, ये लोग सातवे और आखिरी चरण में कुछ गड़बड़ कर सकते हैं। जब इन भाजपा कार्यकर्ताओं को होटल से बाहर कर दिया गया तो ये सभी स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता तुहिन मोंडल के घर पहुंचे। वहीं स्थानीय पुलिस स्टेशन के बाहर टीएमसी के कार्यकर्ता भाजपा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

विवाद यहीं नहीं खत्म हुआ भाजपा नेता मोंडल के घर पर टीएमसी के कार्यकर्ता भी पहुंच गए, जहां पर भाजपा और टीएमसी दोनों ही कार्यकर्ताओं के बीच झड़प देखने को मिली। कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया। जिसके बाद मौक पर पुलिस पहुंची। वहीं इस पूरी घटना के बारे में भाजपा का कहना है कि पश्चिम बंगाल के भाजपा इंचार्ज की गाड़ी पर तोड़फोड़ की गई और उनपर हमला किया गया। जिसके बाद भाजपा समर्थक पुलिस स्टेशन के बाहर धरना देने लगे। जब भाजपा नेता मुकुल रॉय यहां देर रात 1.30 बजे पहुंचे तो इन समर्थकों ने अपना धरना खत्म किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+