TMC ने मोदी को भेजे 10,000 पोस्टकार्ड लिखा- वंदे मातरम, जय हिंद, जय बांग्ला

नई दिल्ली- पश्चिम बंगाल (West Bengal) में बीजेपी (BJP) और टीएमसी (TMC) के बीच की सियासी लड़ाई अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के दरवाजे तक पहुंच गई है। कोलकाता (Kolkata) के दम दम से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं ने कुछ नारे लिखकर 10,000 पोस्टकार्ड उन तक भेजा है।

टीएमसी ने प्रधानमंत्री को भेजे 10,000 पोस्टकार्ड

टीएमसी ने प्रधानमंत्री को भेजे 10,000 पोस्टकार्ड

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में बीजेपी (BJP) की ओर से लगने वाले 'जय श्रीराम' (Jai Shriram) के नारे के जवाब में टीएमसी (TMC) ने भी मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को कोलकाता के दम दम इलाके के टीएमसी (TMC) कार्यकर्ताओं और कुछ स्थानीय लोगों ने वंदे मातरम, जय हिंद और जय बांग्ला लिखा हुआ 10,000 पोस्टकार्ड सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। साउथ दम दम नगरपालिका के चेयरमैन डी बनर्जी के मुताबिक, "हम यह दिखाना चाहते हैं कि लोगों के दिमाग में क्या है। हम उनकी गाड़ी के सामने जाकर चिल्लाना नहीं चाहते।"

'जय श्रीराम' की नारेबाजी पर भड़कती हैं ममता

'जय श्रीराम' की नारेबाजी पर भड़कती हैं ममता

दरअसल, कुछ दिनों पहले जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) का काफिला राज्य के 24 परगना जिले से गुजर रहा था तो कुछ बीजेपी समर्थकों ने 'जय श्रीराम' के नारे लगाए थे। इस वाक्ये से ममता इतनी आग-बबूला हो गईं थीं कि गाड़ी से उतरकर उन्होंने नारेबाजी कर रहे लोगों को सरेआम धमकी दी थी। बाद में उन लोगों की गिरफ्तारी की भी खबरें आईं, हालांकि बंगाल सरकार ने दावा किया कि उन्हें दूसरे मामलों में पकड़ा गया है। इस घटना के विरोध में बीजेपी ने ममता बनर्जी को 'जय श्रीराम' लिखकर 10 लाख पोस्टकार्ड भेजने की बात कही थी। जिसके जवाब में टीएमसी ने पीएम मोदी को 20 लाख पोस्टकार्ड भेजने का चैलेंज किया था। बहरहाल, 10,000 पोस्टकार्ड की पहली खेप उसी 20 लाख का हिस्सा है या नहीं यह अभी साफ नहीं हो सका है।

ममता ने बदली अपनी प्रोफाइल

ममता ने बदली अपनी प्रोफाइल

यही नहीं राज्य में 'जय श्रीराम' की नारेबाजी से परेशान टीएमसी सुप्रीमो ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे- ट्विटर और फेसबुक पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बदल दिया है। इसमें गांधी, बोस और टैगोर जैसी हस्तियों की तस्वीरें लगाकर जय हिंद, वंदे मातरम और जय बांग्ला जैसे नारे लिख दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+