ममता ने बीजेपी में जाने वालों को दी चेतावनी, कहा-पार्टी बदलने से पाप नहीं धुलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच चला संघर्ष दिनोंदिन गहराता जा रहा है। दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच लगातार हिंसा की खबरें आ रही है। इस बीच कई बीजेपी नेताओं ने हाल ही में टीएमसी का दमन छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए हैं। हाल ही में हुए इस दलबदल को लेकर टीएमसी ने चेतावनी जारी की है। टीएमसी ने चेतावनी देते हुए कहा कि, कुछ लोग निजी स्वार्थ और लाभ के चलते बीजेपी में जा रहे हैं। अगर ये लोग इस चक्कर में हैं कि बीजेपी में जाने से उनके पाप धुल जाएंगे तो वे भ्रम में हैं।

tmc says some leader joined BJP because of their ulterior motives and selfish vested interests

रविवार पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि, पंचायतों और निगमों के कुछ सदस्य निजी स्वार्थ और परोक्ष लाभ के चक्कर में बीजेपी में शामिल हुए हैं। उन्होंने इस उम्मीद में यह कदम उठाया है कि उनके अपराध और कुकर्म धुल जाएंगे। हालांकि, वे बहुत बड़े भ्रम में हैं। ऐसा कभी होने वाला नहीं है। अगर किसी ने कोई भी गलती या अपराध किया है तो उन्हें उसके नतीजे भुगतने ही होंगे, भले ही उन्हें बीजेपी का समर्थन क्यों ना प्राप्त हो।

बता दें कि, लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद टीएमसी के पंचायत स्तर और नगर निगम स्तर के छोटे नेताओं ने हाल ही बीजेपी का दमन थामा है। दरअसल मंगलवार को दिल्ली में बोनगांव से टीएमसी विधायक विश्वजीत दास पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। इसके अलावा 12 पार्षदों ने भी टीएमसी छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था। इससे पहले सोमवार को भी पश्चिम बंगाल में नोआपाड़ा के टीएमसी विधायक सुनील सिंह टीएमसी के 12 पार्षदों और कांग्रेस के एक पार्षद के साथ बीजेपी में शामिल हुए थे।

हाल में हुए लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में टीएमसी को 22 सीटें मिली हैं, जबकि बीजेपी के खाते में 18 सीटें गई हैं। 2014 में बीजेपी को राज्य में महज दो सीटों से संतुष्ट होने पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+