संजय सिंह के समर्थन में उतरे शत्रुघ्न सिन्हा, पीएम मोदी को लेकर भी दे दिया बड़ा बयान
मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर विपक्ष लगातार आक्रमक बना हुआ है। विपक्षी दल सदन में लगातार इस मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहे हैं। इसी बीच पीएम मोदी ने बीजेपी सांसदों को संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। मोदी के इस बयान पर राजनीतिक दल लगातार प्रतिकियाएं दे रहे हैं।
टीएमसी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी पर मणिपुर हिंसा को लेकर जबरदस्त हमला बोला और आप सांसद संजय सिंह के निष्कासन पर भी सवाल उठाए।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि, हमने अपनी आवाज बुलंद करने की कोशिश की है। मणिपुर में जो अत्याचार हो रहा है पीएम मोदी उस पर 80 दिनों तक चुप रहे। वह भी तब , जब सप्रीम कोर्ट से फटकार मिलती है।
Recommended Video
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि, पीएम मोदी से मणिपुर पर जवाब देते नहीं बन रहा है, और वो संसद से बाहर बोलते हैं। जब हमारे अपने लोग चाहे वह संजय सिंह हों , राघव चड्ढा हों या चाहे जिनते हमारे नेता गण हो या फिर खड़गे साहब जब आवाज बुलंद करते हैं तो उनके खिलाफ पार्लियामेंट में क्या क्या इल्जाम लगाते हैं? उनकी बातों को ना सुनना , दबाना या फिर ये कह देना कि विपक्ष चर्चा से भाग रहे हैं। ये अधूरा सत्य है।
टीएमसी सांसद ने आगे कहा कि, विपक्ष चर्चा से नहीं भाग रहा है। वे नियमों के मुताबिक चर्चा नहीं चाह रहे हैं। संजय सिंह देश का गौरव हैं जो देश की संसद में प्रखर आवाज़ हैं। उनकी आवाज़ को दबाने के लिए ही निलंबित किया है।
पीएम मोदी द्वारा विपक्ष के गठबंधन इंडिया की तुलना आतंकी संगठन के करने के सवाल पर सिन्हा ने कहा कि, ये बड़े ही शर्म की बात है। उन्हे मणिपुर पर जवाब देते बन नहीं रहा है। जो बोल रहे हैं वह बाहर बोल रहे हैं। हमारे इंडिया, हमारे भारत की तुलना आतंकवादी संगठन से कर रहे हैं। पीएम मोदी को ये शोभा नहीं देता है, वो मणिपुर के जले पर नमक छिड़क रहे हैं।
-
बांग्लादेश के राजदूत रियाज़ हामिदुल्लाह ने भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान का आह्वान किया। -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Lucknow Petrol Crisis: पेट्रोल की किल्लत? बाइक में सिर्फ ₹200-कार में ₹1000 का तेल! DM बोले- मांग 35% बढ़ी -
Petrol Diesel Shortage Fact Check: सच में भारत के पास अब सिर्फ दो दिन का पेट्रोल बचा है? या 60 दिन का बैकअप? -
Uttar Pradesh LPG Cylinder Price Today List: गैस सिलेंडर Lucknow में कितना महंगा? 39 जिलों में कितना है रेट? -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन?












Click it and Unblock the Notifications