शुभेंदु अधिकारी के TMC छोड़ने की खबरों को सौगत राय ने नकारा, बोले-पार्टी से नहीं दिया इस्तीफा
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता सरकार को बड़ा झटका लगा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खास माने जाने वाले तृणमूल कांग्रेस के ताकतवर नेता शुभेंदु अधिकारी ने नाराजगी की खबरों के बीच परिवहन मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद टीएमसी की ओर से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। टीएमसी नेता सौगत राय ने शुभेंदु अधिकारी के बीजेपी में शामिल होने की खबरों का खंडन किया है।
Recommended Video

पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे पर टीएमसी सांसद सौगत राय ने कहा कि, उन्होंने पार्टी से या विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया है। मैं आश्वस्त कर सकता हूं कि वह (शुभेंदु) दिल्ली नहीं जा रहे हैं। यह झूठ है कि वह मोहन भागवत से मिलेंगे। न दिन पहले भी तृणमूल के वरिष्ठ सांसद व नेता सौगत राय ने शुभेंदु के साथ बैठक कर उन्हें मनाने की कोशिश की थी। लेकिन वे बैठक में शामिल नहीं हुए थे।
सांसद के तौर पर लो-प्रोफाइल रहे शुभेंदु अपने सांगठनिक कौशल की वजह से टीएमसी में एक वैकल्पिक पावर सेंटर के तौर पर उभरे हैं। दो बार सांसद रह चुके शुभेंदु नंदीग्राम आंदोलन के दौरान सुर्खियों में आए थे। शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को हुगली रिवर ब्रिज कमिश्नर के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद इस पद पर तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी की तुरंत नियुक्ति कर दी गई।
बताया जा रहा है कि शुभेंदु अधिकारी सीएम ममता बनर्जी से नाराज चल रहे थे। जिसके बाद उन्होंने बगावती तेवर अपना लिए हैं। शुभेंदु अधिकारी के भाजपा में शामिल होने की संभावना जतायी जा रही है और हुगली रिवर ब्रिज कमिश्नर पद से उनके इस्तीफे के बाद इसकी संभावना और बढ़ गई है। भाजपा ने उन्हें पार्टी में शामिल होने का न्योता भी दिया है।












Click it and Unblock the Notifications