Saayoni Ghosh Controversial Remark: ‘राघव चड्ढा नहीं जो चड्ढी हो जाऊं!’ मर्यादा भूलीं TMC सांसद

Saayoni Ghosh Controversial Remark: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) की फायरब्रांड सांसद सायोनी घोष ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए राघव चड्ढा को लेकर बड़ा ही विवादित बयान दिया है। चंडी पाठ, फिर अजान और हनुमान चालीसा वाले बयान के बाद सायोनी घोष ने अब राघव चड्ढा पर टिप्‍पणी करते हुए सारी मर्यादा भुला दी। जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना हो रही है।

'राघव चड्ढा नहीं जो चड्ढी हो जाऊं!'

पश्चिम बंगाल की राजनीति में अपने मुखर बयानों के लिए जाने वाली सायोनी घोष ने टीएमसी चुनाव प्रचार के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए ये बयान दिया है। आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राघव चड्ढा के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए सायोनी घोष ने कहा, " ये सायोनी घोष है, वो चड्डा नहीं है इसलिए वो कभी चड्ढी नहीं हो सकती"!

TMC MP Saayoni Ghosh

"हमारे पास हवाई चप्‍पल और सफेद साड़ी वाली दीदी हैं"

सयोनी घोष यहीं नहीं रुकीं उन्‍होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "आपके पास ईडी, सीबीआई है, करोड़ों रुपये हैं और पावर और क्षमता है लेकिन हमारे पास एक ही हवाई चप्‍पल और सफेद सारी वाली ममता बनर्जी है। मैं अपनी लीडर ममता बनर्जी को 2029 में देश का प्रधानमंत्री देखना चाहती हूं।"

Who is Saayoni Ghosh: कौन हैं सयोनी घोष

सायोनी घोष मूल कांग्रेस (TMC) की फायरब्रांड लोकसभा सांसद हैं। बंगाली अभिनेत्री और गायिका से राजनेता बनीं घोष अपनी बेबाक शैली के लिए जानी जाती हैं। राजनीति में अपनी एक सशक्त पहचान बनाई है। वह वर्तमान में जादवपुर संसदीय सीट से टीएमसी सांसद हैं।

ममता बनर्जी की 'युवा शक्ति' का चेहरा Saayoni Ghosh

सायोनी घोष को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की 'युवा शक्ति' का चेहरा माना जाता है और उन्हें लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी, जो टीएमसी में दूसरे सबसे बड़े नेता हैं, के करीबी समूह का हिस्सा भी बताया जाता है। अपने भाषणों में वह अक्सर हनुमान चालीसा का पाठ करती हैं और कलमा भी पढ़ती हैं, जिसके जरिए वह हिंदू-मुस्लिम एकता की अपील कर लोगों का ध्यान खींचती हैं।

Saayoni Ghosh का फिल्‍मी करियर

सायोनी घोष ने वर्ष 2010 में बंगाली मनोरंजन जगत में कदम रखा और देखते ही देखते पश्चिम बंगाल में घर-घर में पहचानी जाने लगीं। कोलकाता में 1993 में जन्मी सायोनी ने अपनी स्कूली शिक्षा भी यहीं पूरी की। उन्होंने फिल्म इच्छे दाना से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और आगे चलकर कनामैची, राजकहिनी, अपराजितो और व्योमकेश ओ चिड़ियाखाना जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएँ निभाईं।

Saayoni Ghosh राजनीति में एंट्री

अभिनय में सफलता के बाद सायोनी घोष ने राजनीति की राह चुनी और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 से पहले तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गईं। अपनी दमदार भाषण शैली और जोशीले चुनाव प्रचार के कारण उन्होंने बहुत कम समय में पार्टी में अलग पहचान बना ली। उनकी रैलियों और रोडशो में उमड़ने वाली भीड़ की तुलना अक्सर ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी जैसे बड़े नेताओं से की जाती है।

Saayoni Ghosh को हार के बावजूद दी गई अहम जिम्‍मेदारी

सायोनी घोष ने 2021 का विधानसभा चुनाव आसनसोल से लड़ा, लेकिन उन्हें अग्निमित्रा पॉल के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद ममता बनर्जी ने उन पर भरोसा बनाए रखा और उन्हें पश्चिम बंगाल तृणमूल युवा कांग्रेस का प्रमुख नियुक्त किया।

Saayoni Ghosh को लोकसभा चुनाव 2024 में मिली बंपर जीत

सयोनी घोष का राजनीतिक करियर का बड़ा मोड़ लोकसभा चुनाव 2024 में आया, जब उन्होंने जादवपुर सीट से दो लाख से अधिक वोटों के अंतर से ऐतिहासिक जीत हासिल की। संसद पहुंचने के बाद से वह विपक्ष की मुखर आवाज़ बनकर उभरी हैं।

Saayoni Ghosh की लोकप्रियता की क्‍या है वजह?

सायोनी घोष की भाषण शैली उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाती है। अपने संबोधनों में वह धार्मिक और सांस्कृतिक विविधता को जताने के लिए चंडी पाठ, हनुमान चालीसा, ला इलाहा इल्लल्लाह और गुरुबाणी के अंशों का जिक्र करती हैं। राजनीतिक माहौल में ध्रुवीकरण के आरोप लगाए जाते हैं तब उनका यह समावेशी अंदाज़ अक्सर चर्चा में रहता है।

Saayoni Ghosh से जुड़े विवाद

राजनीतिक जीवन के दौरान सायोनी घोष को कुछ विवादों और जांच का सामना भी करना पड़ा है। प्रवर्तन निदेशालय ने पश्चिम बंगाल प्राथमिक स्कूल भर्ती घोटाला के सिलसिले में उनसे पूछताछ की थी।

इसके अलावा, वर्ष 2015 में एक्स (तब ट्विटर) पर महाशिवरात्रि के दौरान एक विवादित पोस्ट के कारण भी वह सुर्खियों में आई थीं, हालांकि उन्होंने बाद में अपने अकाउंट के हैक होने का दावा किया था।

बंगाल चुनाव में वोटिंग से पहले दिया ये संदेश

24 अप्रैल 2026 को सायोनी घोष ने एक्स पर एक पोस्ट साझा कर सामाजिक एकता पर जोर दिया। उन्होंने लिखा- "हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, आपस में रहेंगे भाई-भाई। #BhawaniporeForDidi! #JoyBangla।"

Suvendu Adhikari की जाति क्‍या हैं? पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के खिलाफ लड़ रहे विधानसभा चुनाव
Suvendu Adhikari की जाति क्‍या हैं? पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के खिलाफ लड़ रहे विधानसभा चुनाव
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+