BRICS सम्मेलन से क्यों परेशान हैं TMC सांसद? दिल्ली की खिंचाई, पर कर रहीं 'मोदी के गुजरात' की तारीफ
Mahua Moitra: भारत की राजधानी दिल्ली में BRICS Summit 2026 की तैयारियों के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा ने राजधानी की व्यवस्था और ट्रैफिक को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दिल्ली की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत को भविष्य में होने वाले सभी बड़े वैश्विक सम्मेलनों के लिए अहमदाबाद को वेन्यू बनाना चाहिए।
महुआ मोइत्रा के मुताबिक, दिल्ली BRICS जैसे बड़े आयोजन को संभालने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने दावा किया कि सेंट्रल दिल्ली में रहने वाले लोगों और रोजाना सफर करने वालों के लिए हालात काफी मुश्किल हो गए हैं। महुआ ने यह भी कहा कि वह दुनिया के कई बड़े शहरों में रह चुकी हैं और वहां बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों के दौरान ऐसी स्थिति नहीं देखी, जैसी उन्हें दिल्ली में दिखाई दे रही है।

X पर महुआ ने दिल्ली पर साधा निशाना
महुआ मोइत्रा ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारत में आगे होने वाले सभी बड़े वैश्विक सम्मेलनों के लिए अहमदाबाद को वेन्यू बनाया जाना चाहिए।
उन्होंने लिखा, "भारत में होने वाले सभी भविष्य के ग्लोबल समिट अहमदाबाद में होने चाहिए। दिल्ली ब्रिक्स (BRICS) जैसे आयोजन को संभालने के लिए तैयार नहीं है। सेंट्रल दिल्ली में रहने वालों और आने-जाने वालों के लिए हालात नरक जैसे हो गए थे। मैंने कई ग्लोबल शहरों में काम किया है और वहां रहा भी हूँ, जहाँ इससे भी बड़े समिट हुए हैं - लेकिन कहीं भी ऐसा तमाशा नहीं देखा।"
ये भी पढ़ें: दिल्ली में 35 सड़कों पर ट्रैफिक बंद, 22 पॉइंट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें एडवायजरी
'ऐसा माहौल दूसरे ग्लोबल शहरों में नहीं देखा'
महुआ मोइत्रा ने अपने पोस्ट में अपने विदेश में रहने और काम करने के अनुभव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह कई बड़े वैश्विक शहरों में रह चुकी हैं, जहां इससे भी बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों की मेजबानी हुई है। उनका कहना है कि उन शहरों में बड़े समिट के दौरान भी उन्हें इस तरह की अव्यवस्था देखने को नहीं मिली। उन्होंने दिल्ली की मौजूदा स्थिति को लेकर तीखी टिप्पणी करते हुए इसे एक तरह का 'सर्कस' बताया।
BRICS Summit के कारण दिल्ली में बढ़ी पाबंदियां
महुआ का बयान ऐसे समय आया है जब BRICS Summit को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विदेशी मेहमानों और वीवीआईपी प्रतिनिधिमंडलों की आवाजाही को देखते हुए कई इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई है। कई प्रमुख सड़कों पर डायवर्जन और ट्रैफिक नियंत्रण लागू किया गया है। इससे सेंट्रल दिल्ली के साथ-साथ दूसरे इलाकों में भी रोजाना सफर करने वाले लोगों को अतिरिक्त समय लग सकता है।
भारत मंडपम में हो रहा है बड़ा सम्मेलन
BRICS Summit का आयोजन नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12 और 13 सितंबर को होना है। सम्मेलन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा और ट्रैफिक का बड़ा इंतजाम किया गया है। विदेशी प्रतिनिधियों की आवाजाही के दौरान कुछ रास्तों पर ट्रैफिक को कुछ समय के लिए रोका जा सकता है या दूसरे मार्गों की ओर भेजा जा सकता है। इसी वजह से दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात पर असर पड़ने की आशंका है।
एयरपोर्ट और स्टेशन जाने वालों को भी सलाह
समिट के दौरान दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी जाने वाले यात्रियों से अतिरिक्त समय लेकर निकलने की अपील की है। एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए मेट्रो को भी बेहतर विकल्प बताया गया है। महुआ मोइत्रा की टिप्पणी ऐसे समय आई है जब BRICS Summit की तैयारियों और उससे जुड़ी ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर दिल्ली में पहले से चर्चा चल रही है।
ये भी पढ़ें: छात्रों की बल्ले-बल्ले! 11 सितंबर को दिल्ली में छुट्टी का ऐलान, लगातार 3 दिन बंद रहेंगे स्कूल, क्या है वजह?


Click it and Unblock the Notifications
