टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन कोरोना वायरस से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वो कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

कोलकाता, 28 दिसंबर: टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ'ब्रायन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। डेरेक ओ'ब्रायन ने मंगलवार को खुद ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी। अपने ट्वीट में टीएमसी सांसद ने लिखा, 'मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं। मुझे हल्के लक्षण हैं और इस समय मैं घर पर ही आइसोलेट हूं। अगर पिछले तीन दिनों के दौरान आप में से कोई भी मेरे संपर्क में आए हैं और आपको लक्षण दिख रहे हैं तो कृपया डॉक्टर की सलाह लें। मैं हमेशा सावधानी बरतता था और अभी भी सावधानी बरत रहा हूं।'

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Derek O'Brien, Varsha Gaikwad कोरोना संक्रमित | Omicron | वनइंडिया हिंदी
    Derek OBrien

    इससे पहले मंगलवार सुबह ही बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर आई। सौरव गांगुली को हल्के लक्षण हैं और उन्हें कोलकाता के वूडलैंड्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं, महाराष्ट्र की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा एकनाथ गायकवाड़ भी मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गईं। वर्षा एकनाथ गायकवाड़ ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मुझे कल शाम कोरोना वायरस के लक्षण महसूस हुए, जिसके बाद मैंने टेस्ट कराया और आज मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुझे हल्के लक्षण हैं। फिलहाल मैं ठीक हूं और मैंने घर पर ही खुद को आइसोलेट किया है। पिछले कुछ दिनों के दौरान मेरे संपर्क में आए लोग भी सावधानी बरतें।'

    653 हुई ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या
    आपको बता दें कि देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते मामलों ने कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर के खतरे को बढ़ा दिया है। ओमिक्रॉन वेरिएंट का सबसे पहला केस कर्नाटक में 2 दिसंबर को रिकॉर्ड किया गया था और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस नए वेरिएंट के 653 मरीज मिल चुके हैं। ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा मामले दिल्ली और महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 6,358 नए मरीज मिले हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+