Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

TMC Manipur मुद्दे पर आक्रामक, विधानसभा में प्रस्ताव पेश, BJP का वॉकआउट

TMC Manipur के मुद्दे पर आक्रामक तेवर दिखा रही है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में मणिपुर में हिंसा और महिलाओं के साथ बर्बरता के मुद्दे पर चर्चा की गई। भाजपा और तृणमूल नेताओं के बीच तीखा वाकयुद्ध देखा गया।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है, ''विपक्ष मणिपुर मुद्दे पर चर्चा में भाग नहीं लेना चाहता. आज जब यह मुद्दा संसद में उठाया गया तो विपक्ष चर्चा से भाग गया। विपक्ष के व्यवहार से दुखी हूं.''

TMC Manipur

वित्त मंत्री ने कहा, मणिपुर उनके (विपक्ष) के लिए सिर्फ एक राजनीतिक मुद्दा है। आज यह साबित हो गया कि वे मणिपुर मुद्दे पर सिर्फ मगरमच्छ के आंसू बहा रहे थे। अगर उन्हें वास्तव में परवाह होती, तो वे इस पर चर्चा करते।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में मणिपुर के मुद्दे पर सोवनदेब चट्टोपाध्याय ने कहा, पिछले तीन महीनों से मणिपुर में हो रही हिंसक झड़पों ने न केवल मणिपुर राज्य बल्कि पूरे देश की छवि को बुरी तरह प्रभावित किया है।

मणिपुर के मुद्दे पर विधानसभा में सरकार के प्रस्ताव का विरोध करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने इस प्रस्ताव को अवैध बताया और कहा कि वह इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

ममता बनर्जी सरकार द्वारा पेश मणिपुर प्रस्ताव के विरोध में भाजपा ने दिन में दूसरी बार विधानसभा से वाकआउट किया। स्थगन प्रस्ताव और डेंगू पर चर्चा की भाजपा की मांग पर अध्यक्ष ने विचार करने से इनकार कर दिया।

बता दें कि मणिपुर की हिंसक घटनाओं में अब तक 160 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए तृणमूल कांग्रेस की सरकार ने चर्चा और निंदा का प्रस्ताव पश्चिम बंगाल विधानसभा में चर्चा के लिए पेश किया।

राज्य के संसदीय कार्य मंत्री सोवन्देब चट्टोपाध्याय ने सत्र के दूसरे भाग में सदन में प्रस्ताव पढ़ा। सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही के पहले भाग के दौरान भाजपा विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया।

सोवन्देव ने कहा, "पिछले तीन महीनों से मणिपुर में हो रही हिंसक झड़पों ने न केवल मणिपुर राज्य बल्कि पूरे देश की छवि को बुरी तरह प्रभावित किया है।" चर्चा एक घंटे से अधिक समय तक चलने की संभावना है, जिसमें विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मुख्य वक्ता होंगे।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा में भाषण में 26 जुलाई तक राज्य भर में डेंगू से आठ मौतों की पुष्टि की। ममता ने बंगाल में डेंगू के 4401 मामलों की पुष्टि की, जिनमें से 897 को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+