बंगाल चुनाव: TMC नेता मदन मित्रा ने BJP को दी धमकी, कहा- 'दूध मांगोगे तो खीर देंगे, बंगाल मांगा तो चीर देंगे'

बंगाल चुनाव: TMC नेता मदन मित्रा ने BJP को दी धमकी, कहा- 'दूध मांगोगे खीर देंगे, बंगाल मांगा तो चीर देंगे'

*West Bengal Assembly election 2021: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2021 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शनिवार (30 जनवरी) को टीएमसी के 5 नेता दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए। इसी बीच टीएमसी नेता मदन मित्रा ने बीजेपी को कथित तौर पर धमकी दी है। मदन मित्रा ने कहा है कि अगर बीजेपी वाले दूध मांगोगे तो खीर देंगे लेकिन अगर बंगाल मांगेंगे तो चीर देंगे। टीएमसी नेता मदन मित्रा ने इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला है। मदन मित्रा ने उत्तर 24 परगना के अशोक नगर में एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ''मैं सुबह की मीटिंग में शामिल होऊंगा और शाम को मसाला (हथियार) लेकर आऊंगा।''

Madan Mitra

मदन मित्रा ने कहा, मैं रात को राजनीति का मसाला (हथियार) लेकर आऊंगा और मैं नहीं कहूंगा कि ये मसाला क्या है।मदन मित्रा ने कहा, जिस मसाले का इस्तेमाल तुमलोग (बीजेपी) कर रहे हो, हमलोग भी उसी मसाले का इस्तेमाल करेंगे।

मदन मित्रा ने ये भी कहा, अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं तो मेरे खिलाफ केस कर सकते हैं। मदन मित्रा ने कहा मोदी शब्द का मतलब ही लोकतंत्र की हत्या है।

अमित शाह ने सीएम ममता बनर्जी पर साधा निशाना

गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर कहा, हमारे कम्युनिस्ट भाई बंगाल को जहां छोड़ कर गए थे ममता बनर्जी ने बंगाल को उससे भी नीचे गिराने का काम किया है। ममता जी आपको बंगाल की जनता कभी माफ नहीं कर सकती।

अमित शाह ने कहा, जिस प्रकार से बड़ी मात्रा में तृणमूल कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी के नेता, कांग्रेस पार्टी के अच्छे नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं, ममता दीदी चुनाव आते-आते आप पीछे मुड़कर देखना आप अकेली खड़ी रह जाओगी। कोई और साथ देने वाला आपके साथ नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+