चुनाव आयोग से TMC का उठा भरोसा, SC की निगरानी में लोकसभा चुनाव की कर डाली मांग
तृणमूल कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने मांग की है कि लोकसभा चुनाव सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होना चाहिए क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की चाल से देश का चुनाव आयोग बर्बाद हो रहा है।
भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा चुनावी माहौल को खराब कर रही है और इसमे अपने हिसाब से तोड़-मरोड़ रही है।

डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि भाजपा की गंदी चाल की वजह से देश के चुनाव आयोग जैसे संस्थान बर्बाद हो रहे हैं। क्या भाजपा लोगों का सामना करने से इतना परेशान है कि वह वह चुनाव आयोग को विपक्ष पर निशाना साधने का दफ्तर बना रखा है।
यह ईसीआई है या एचएमवी। चुनी हुई सरकारों में अधिकारियों का तबादला हो रहा है। फ्री एंड फेयर चुनाव के लिए हम मांग करते हैं कि चुनाव को सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में कराया जाए।
इससे पहले टीएमसी प्रवक्ता कुनाल घोष ने भी केंद्र सरकार की आलोचना की थी, जब चुनाव आयोग ने डीजीपी राजीव कुमार को बदला था। कुनाल घोष ने कहा था कि हम देख सकते हैं कि भाजपा तमाम संस्थानों को जिसमे चुनाव आयोग भी शामिल है उसपर नियंत्रण करने की कोशिश कर रही है।
इन लोगों ने केंद्रीय एजेंसियों पर नियंत्रण कर लिया है। चुनाव आयोग ने जिस तरह से घोषणाएं की हैं उसमे हम देख सकते हैं कि किस तरह से इन फैसलों में भाजपा की छाप है। भाजपा पूरी कोशिश कर रही है कि इन संस्थाओं को अपने अनुसार चलाए।












Click it and Unblock the Notifications