TMC सांसदों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, बंगाल के राज्यपाल को हटाने की मांग

West Bengal Hindi News: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आए दिन राज्य की कानून-व्यवस्था समेत तमाम चीजों को लेकर सरकार पर निशाना साधते रहते हैं, जिस पर सीएम ममता बनर्जी भी पलटवार करती हैं। राज्यपाल और बंगाल सरकार के बीच मतभेद का ये मामला अब राष्ट्रपति के पास पहुंच गया है। साथ ही टीएमसी नेताओं ने राष्ट्रपति से बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को तुरंत हटाने की मांग की है। इसके साथ ही उन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

mamta

तृणमूल कांग्रेस के नेता और सांसद सुखेंदु शेखर रे ने राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा है। इस ज्ञापन में उन्होंने कहा कि बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ संविधान की रक्षा, संरक्षण में असफल रहे हैं। इसके अलावा वो बार-बार सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन भी करते हैं। ऐसे में उनको तत्काल प्रभाव से हटाकर नए राज्यपाल की नियुक्ति की जाए। इस ज्ञापन पर टीएमसी सांसद सुखेंदु, सुदीप बंद्योपाध्याय, सांसद डेरेक ओ'ब्रायन, सांसद कल्याण बनर्जी और सांसद काकोली घोष दस्तीदार के हस्ताक्षर भी हैं।

हाल ही में हुआ था ये मामला
दरअसल बंगाल पुलिस ने कई बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं पर हाल ही के दिनों में कार्रवाई की थी। जिस पर राज्यपाल ने कहा कि ममता बनर्जी और पुलिस चीफ ने राज्य में लोकतंत्र की हत्या की है। पुलिस अधिनियम और संवैधानिक प्रावधानों का ऐसा घोर उल्लंघन पुलिस और प्रशासन के राजनीतिक रुख को साबित करता है। जिस पर पलटवार करते हुए सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा था कि आम तौर पर आपको (राज्यपाल) नजरअंदाज कर देता हूं, लेकिन आपने रेखा पार कर ली है। बस! आप और कुछ नहीं बल्कि उनके गुरु की आवाज हैं! आपने उस कार्यालय का अपमान किया है जिस पर आप मौजूद हैं। बिना आधार के आलोचना करना और अपने राजनीतिक आकाओं की सेवा करने के लिए बंगाल का अपमान करना। बंगाल के आतिथ्य का आनंद लेते हुए आप ऐसा कर रहे हैं, आपको शर्म आनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+