खत्म हुई हुई टीना डाबी-अतहर आमिर का लव स्टोरी, तलाक के बाद टीना ने लिखा, 'कुछ तो लोग कहेंगे..'
नई दिल्ली, 11 अगस्त। आईएएस कपल टीना डाबी और उनके पति अतहर आमिर खान को जयपुर फैमिली कोर्ट ने तलाक की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही दोनों के बीच शुरू हुई प्रेम कहानी का अंत हो गया। टीना डाबी और अतहर आमिर खान 2016 बैच के टॉपर थे, दोनों के बीच रोमांस शुरू हुआ और फिर 20 मार्च 2018 को टीना और अतहर ने एक दूसरे से शादी कर ली। दोनों की शादी ने खूब सूर्खियां बटोरी थी और देशभर में दोनों के प्यार की चर्चा हो रही थी। लेकिन महज दो साल के भीतर ही दोनों के बीच संबंधों में खटास आने लगी और दोनों ने अलग होने का फैसला लिया।
Recommended Video

टीना ने लिखा- लोग तो कुछ कहेंगे ही
जयपुर की फैमिली कोर्ट से तलाक मिलने के बाद पहली बार टीना डाबी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर साझा करके अपने मन की बात जाहिर की। टीना डाबी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, आप कुछ भी करिए, लोग आपके बारे में बात करेंगे। लिहाजा अच्छा है कि आप भी कुछ भी करिए जिससे आपको खुशी मिलती है और आप अपनी जिंदगी बेहतर तरह से जी सकते हैं। टीना के इस इंस्टा पोस्ट को 8.76 लाख से अधिक लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। गौर करने वाली बात है कि टीना इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

ट्रेनिंग के दौरान हुआ प्यार
टीना डाबी और अतहर आमिर खान के बीच प्यार की शुरुआत ट्रेनिंग पीरियड के दौरान हुई थी। दिल्ली से लेकर जम्मू कश्मीर तक अतहर और टीना की प्रेम कहानी की चर्चा होने लगी। अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने तो दोनों के बीच संबंध को लव जिहाद तक का नाम दिया था। यही नहीं महासभा ने टीना के माता-पिता को एक पत्र लिखकर कहा था कि हमे आपकी बेटी की उपलब्धि पर गर्व है लेकिन यह दुखद बात है कि टीना ने मुस्लिम अतहर आमिर खान के साथ शादी करने का फैसला लिया।

हिंदू महासभा ने परिवार से की थी अपील
हिंदू महासभा ने टीना के परिवार से अपील की थी कि वह शादी को रद्द कर दें या फिर कम से कम अतहर को इस बात के लिए समझाएं कि वह अपना धर्म बदल लें। हम अतहर आमिर खान की घर वापसी में परिवार का पूरा साथ देंगे। इस पत्र को हिंदू महासभा की आधिकारिक वेबसाइट पर भी पब्लिश किया गया था। जिसमे यह भी कहा गया था कि कुछ ऐसे तत्व हैं जो लव जिहाद को बढ़ावा दे रहे हैं, ये लोग देश को इस्लामिक देश बनाना चाहते हैं।

सार्वजनिक तौर पर दिखी दूरी
बता दें कि अतहर आमिर खान कश्मीर से आते हैं, उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त किया था जबकि टीना डाबी ने पहला स्थान प्राप्त किया था। दोनों के बीच दरार की खबरें उस वक्त सामने आई जब टीना डाबी ने सोशल मीडिया से अपने नाम के आगे से खान शब्द हटा लिया। इसके बाद अतहर खान ने भी टीना डाबी को सोशल मीडिया पर फॉलो करना बंद कर दिया। फिलहाल अतहर खान कश्मीर में डेप्युटेशन पर हैं जबकि टीना डाबी राजस्थान में तैनात हैं।

शुरुआत से ही टॉपर रही हैं टीना
टीना डाबी की बात करें तो वह मूल रूप से जयपुर की ही रहने वाली हैं, लेकिन उनका जन्म भोपाल में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मेरी स्कूल से की, यहां वह शुरुआत से ही टॉपर थीं। लेकिन जब टीना क्लास 7 में पहुंची तो उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। टीना के पिता जसवंत और मां हिमानी पेशे से इंजीनियर हैं।












Click it and Unblock the Notifications