Indu Jain Times Group : कोरोना से संक्रमित टाइम्स ग्रुप की चेयरपर्सन इंदु जैन का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख
नई दिल्ली, 14 मई: कोरोना वायरस का कहर भारत में जारी है। चीन से आए इस खतरनाक वायरस ने पिछले एक साल में सैकड़ों हस्तियों को हमसे छीन लिया। गुरुवार को एक और दुखद खबर सामने आई, जहां टाइम्स ग्रुप की चेयरपर्सन इंदु जैन का निधन हो गया। वो भारत की काफी वरिष्ठ मीडिया शख्सियत थीं। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई हस्तियों ने दुख व्यक्त किया है।

जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले वो कोरोना वायरस की चपेट में आ गई थीं। इसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कुछ दिनों से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। डॉक्टरों की काफी कोशिशों के बावजूद गुरुवार शाम उनका निधन हो गया। उनकी उम्र 84 साल के करीब बताई जा रही है। मीडिया जगत के अलावा उन्होंने कई सामाजिक काम किए थे, जिसे देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा था।
पीएम मोदी ने जताया दुख
पीएम मोदी ने लिखा कि टाइम्स ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती इंदु जैन के निधन से दुखी हूं। उन्हें उनकी सामुदायिक सेवा पहलों, भारत की प्रगति के प्रति जुनून और हमारी संस्कृति में गहरी रुचि के लिए याद किया जाएगा। मुझे उनके साथ अपनी बातचीत याद है। उनके परिवार के प्रति संवेदना। वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा कि इंदु जी के निधन से गहरा दुख है। राष्ट्र उन्हें हमेशा अद्वितीय करुणा, कड़ी मेहनत और परोपकारी कार्यों के लिए याद रखेगा। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और पूरे टाइम्स ग्रुप के प्रति मेरी संवेदना।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications