इस जुगाड़ से हमेशा मिलेगा ट्रेन का कंफर्म टिकट
नयी दिल्ली। ट्रेन की कंफर्म टिकट पाना किसी जंग जीतने के बराबर है। अगर वक्त किसी फेस्टिवल सीजन का हो तो कंफर्म टिकट पाने वाला खुद को सौभाग्यशाली समझता है। अगर अब तक आप भी इसी तरह की परेशानियों से गुजर रहे हैं तो जरा इस खबर को पढ़िए, क्योंकि हम आपको बता रहे हैं ट्रेन में कंफर्म टिकट पाने का जुगाड़।

आईआईटी खड़गपुर के छात्र रुणाल जाजू और जमशेदपुर एनआईटी के छात्र शुभम ने एक ऐसा मोबाइल एप बनाया है जो आपके किसी भी भीड़भाड़ वाले सीजन में कंफर्म टिकट दिलाएगा। ये ऐप ट्रेन का कन्फर्म्ड टिकट पाने में आपकी मदद करेगा। दोनों भाईयों ने इस एप का नाम टिकट जुगाड़ रखा गया है। इस ऐप के जरिए आप कंफर्म टिकट पा सकते हैं।
भारतीय ट्रेनों में भीड़ की तस्वीरें-
ट्रेनों में भीड़
ट्रेन में भीड़
टिकट बुकिंग के लिए स्टेशन-वार कुछ कोटा हैं। ये ऐप आपको ऐसे स्टेशन को की जानकारी देगा जहां से आप कंफर्म टिकट पा सकते हैं। यह ऐप प्रस्थान स्टेशन से पहले या बाद के स्टेशनों के हिसाब से उपलब्ध टिकट खोज देता है। किसी कन्फर्म टिकट से पूरा होने वाले अधिकतम मार्ग की जानकारी देता है। सबसे शानदार बात ये है कि आप इस ऐप को मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। ये ऐप सेवा प्रदान करने के लिए कोई शुल्क नहीं लेता।












Click it and Unblock the Notifications