अगले तीन घंटों में यूपी के इन शहरों में भारी तूफान की आशंका, अलर्ट जारी

नई दिल्लीः यूपी के कई जिलों में रविवार को लोगों को भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सावधान रहने को कहा है। ये चेतानवी यूपी के गोंडा, फैजाबाद, अबेडकरनगर, सितापुर, लखीमपुर खेरी, अमरोह मुरादाबाद, संभाल जिले के आस-पास लोगों के लिए जारी की गई है।

Thunderstorm/rain accompanied with gusty wind is very likely to occur today in up

मॉनसून ने इस बार पूरे देश को कवर कर लिया है। कहा जा रहा है कि इस बार मॉनसून समय से पहले ही देश के कई इलाकों में पहुंच चुका है।

जारी चेतावनी के अनुसार आज उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर-प्रदेश में भारी से भारी बारिश जबकि बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और तटिय कर्नाटक में भारी बारिश के आसार बने हैं और बारिश का दौर अब रूकने वाला नहीं है।

इस बार देश में पिछले साल के मुकाबले ज्यादा बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज यूपी, बिहार, झारखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में जमकर बारिश हो सकती है, तो वहीं उत्तराखंड, कर्नाटक, केरल, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु में भारी से भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें- यूपी सरकार ने शुरू की मुखबिर योजना, बिजली चोरी की सूचना देने पर मिलेगा इनाम!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+