Weather Updates: राजस्थान-गुजरात में 'हीटवेव' का अलर्ट लेकिन नार्थ-ईस्ट में होगी बारिश

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में अप्रैल में ही आग बरस रही है, लोग गर्मी से हैरान-परेशान हैं, लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि गर्मी का आलम अगर अप्रैल में ऐसा है तो आने वाले मई-जून में मौसम का क्या हाल होगा, फिलहाल इस हफ्ते तो गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली हैं लेकिन अगले हफ्ते जरूर लोगों को गर्मी से थोड़ी निजात मिलेगी। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अप्रैल के तीसरे महीने में एक बार फिर मौसम में तब्दीली होगी और बारिश होने के आसार है लेकिन इससे पहले यूपी, बिहार, राजस्थान और गुजरात में लोगों को 'लू' का सामना कर पड़ेगा।

नार्थ-ईस्ट में हल्की से मध्यम बारिश

नार्थ-ईस्ट में हल्की से मध्यम बारिश

विभाग के मुताबिक देश के दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में इस हफ्ते गर्मी चरम पर रहेगी और पारा 39-40 के आस-पास ही रहेगा, जबकि अगले हफ्ते से मेघ बरस सकते हैं। हालांकि विभाग ने पूर्वोत्तर के राज्यों में आज बारिश की आशंका व्यक्त की है। उसने कहा है नार्थ-ईस्ट में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

विक्षोभ का असर 14 से 17 अप्रैल के बीच रहेगा

विक्षोभ का असर 14 से 17 अप्रैल के बीच रहेगा

विभाग ने असम ,मेघालय , नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम, लक्षद्वीप, केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा रहेगी। विक्षोभ का असर 14 से 17 अप्रैल के बीच रहेगा।

 'हीटवेव' किसे कहते हैं

'हीटवेव' किसे कहते हैं

आपको बता दें कि आमतौर पर भारत में मार्च और जून के बीच 'हीटवेव' होती है। जब किसी स्थान के लिए अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाता है और दिन का तापमान सामान्य अधिकतम तापमान से 4 से 5 डिग्री अधिक होता है, तो IMD इसे 'हीटवेव' घोषित कर देता है। जब पारा 45 डिग्री को क्रास कर जाता है तो इसे 'गंभीर हीटवेव' कहते हैं।

'लू' आखिर है क्या ?

'लू' आखिर है क्या ?

नार्थ-ईस्ट और वेस्ट-ईस्ट दिशा में चलने वाली गर्म और शुष्क हवाओं को लू कहा जाता है। अगर आप सावधान नहीं रहते हैं तो इसकी वजह से इंसान गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाता है। इसके बचने के उपाय निम्नलिखित हैं...

  • बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलें।
  • खुले शरीर आप घर से बाहर ना निकलें।
  • सिर को कैप या दुप्पट्टे से ढंके।
  • आंखों पर सनग्लासेस लगाएं।
  • हल्के और सूती कपड़े पहनें।
  • पानी का सेवन खूब करें।
  • बाहर की चीजों को खाने से परहेज करें।
  • एसी में बैठे रहने के बाद तुरंत धूप में ना निकलें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+