Thunderstorm Alert: उत्तराखंड के इन इलाकों में भयंकर तूफान की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
नई दिल्ली। यूपी के बाद अब मौसम विभाग ने उत्तराखंड में तूफान आने की आशंका जताई है, विभाग के मुताबिक देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली. रूद्रप्रयाग, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और पौड़ी में आज शाम तूफान और ओले गिरने की संभावना है और इसी वजह से उसने राज्यवासियों को सजग रहने के लिए कहा है।

मालूम हो कि राज्य के कई इलाकों में सोमवार को तेज हवा के साथ बारिश हुई है। हालांकि तेज बारिश की वजह से देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, टिहरी और उत्तरकाशी के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। आपको जानकर हैरत होगी कि देहरादून में पारा पांच साल पुराने रिकार्ड की बराबरी कर 40.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। लेकिन बारिश की वजह से कई जगहों पर पेड़ गिर गए और बहुत सारे इलाकों में बिजली गुल होने की भी खबर है, जलमग्न रोड और बिजली गायब होने की वजह से आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेशभर में मंगलवार शाम से मौसम का मिजाज बदलने लगेगा इसलिए राज्य के अनेक हिस्सों में अगले दो दिन आंधी, बारिश और भारी ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। वैसे अगर बारिश होती है तो इसकी वजह से गर्मी से सुलग रहे जंगलों को थोड़ी राहत मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications