वायरल हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन के बेबी शॉवर की तस्वीरें, आपने देखी क्या?
मुंबई। हिंदी सिनेमा के ही नहीं बल्कि इंडिया के मोस्ट लविंग कपल्स में से एक हैं ऐश्वर्या और अभिषेक की जोड़ी, भले ही दोनों की शादी को आज 12 साल हो गए हों लेकिन आज भी इन दोनों के बारे में जानने के लिए लोग बेकरार रहते हैं, हालांकि बच्चन परिवार मीडिया फ्रेंडली है लेकिन उसे अपनी निजता का सम्मान करना भी बखूबी आता है, इसलिए ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी की तस्वीरें और उसके बाद ऐश्वर्या के मां बनने के दौरान की बहुत सारी तस्वीरें इंटरनेट पर मौजूद नहीं रहीं।
वायरल हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन के बेबी शॉवर की तस्वीरें...
लेकिन पिछले दिनों एक खास बात देखने को मिली, शादी के इतने साल बाद अचानक से ऐश-अभि के विवाह की तस्वीरें वायरल हुई थीं, वजह थी उनके किसी करीबी दोस्त ने उन फोटोज को शेयर किया था और आज एक बार फिर से ऐश के बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हैं, इन तस्वीरों को भी बच्चन फैमिली के किसी करीबी ने ही शेयर किया है लेकिन वो कौन है, इस बारे में किसी को पता नहीं है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं ऐश्वर्या की तस्वीरें
फिलहाल ऐश के बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया के हॉट टॉपिक्स में से एक है, इन फोटोज में ऐश्वर्या ने गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ है और हमेश की तरह ही बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। इनमें ऐश्वर्या एक सोफा स्टाइल चेयर पर बैठी हुई हैं और अभिषेक उनके साइड में खड़े हैं।
अभिषेक बच्चन भी काफी खुश दिख रहे हैं
फोटोज में ऐश के मम्मी-पापा नजर आ रहे हैं और बेबी शावर की प्रथा निभा रहे हैं, जबकि एक फोटो में अभिषेक, पत्नी ऐश्वर्या के गजरे को सही करते दिख रहे हैं, वो भी पारंपरिक परिधान में हैं और बहुत डैशिंग दिख रहे हैं।

अभिषेक और ऐश्वर्या ने 20 अप्रैल 2007 को शादी की थी...
आपको बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या ने 20 अप्रैल 2007 को शादी की, जबकि उनकी बेटी आराध्या का जन्म 16 नवंबर 2011 को हुआ। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया, वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय आखिरी बार फिल्म 'फन्ने खां' में अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ नजर आईं थीं। वहीं अभिषेक बच्चन अनुराग कश्यप की फिल्म 'मनमर्जियां' में तापसी पन्नू और विक्की कौशल के साथ नजर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications