योग करेंगे दिल्ली के थ्रीव्हीलर ड्राइवर, दूर होते केजरी से

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) लगता है कि दिल्ली के थ्री व्हीलर स्कूटर ड्राइवरों को अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पसंद नहीं रहे। अब उन्होंने योग करने का फैसला कर लिया है। वे कम से कम 21 जून को मनाए जाने वाले अंतराष्ट्रीय योग दिवस का अपने स्कूटरों पर प्रचार तो खूब कर रहे हैं।

इससे तो यहीं संकेत मिल रहा है कि वे केजरीवाल से दूर हो रहे हैं। शुक्रवार को राजधानी की सड़कों पर दौड़ रहे बहुत बड़ी तादाद में थ्री वहीलरों के पीछे 21 जून को रामलीला मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग संस्थान की तरफ से आयोजित होने वाले योग दिवस के पोस्टर चिपके थे।

आप भी कीजिए मोदी के साथ योग 21 जून को

रामलीला मैदान में योग

मतलब ये कि राजपथ पर होने वाले योग दिवस के सरकारी आयोजन के अलावा उस दिन और भी कई आयोजन हो रहे हैं राजधानी में। इस योग शिविऱ की शुरूआत दिन में तीन बजे होगी। तो सवाल है कि क्या योग दिन में तीन बजे करने में कोई बुराई नहीं है ?

सुविधाएं दीं

आपको याद होगा कि इन थ्री व्हलरों के पीछे हाल के दौर में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का प्रचार होता रहा। उन्होंने इन थ्रीवहीलर वालों को तमाम सुविधाएं देनी की भी घोषणा की। इसके बावजूद उन्होंने लगता है कि अब पाला बदल लिया है।

अब काम करके दिखाए

हौज खास इलाके में खड़े एक थ्री वहीलर स्कूटर ड्राइवर मनोहर लाल से जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो उनका जवाब था, साहब, हम तो केजरीवाल को बहुत मानते हैं। पर वह भी तो अब अपना काम नहीं कर रहा है। वह तो नजीब जंग से झगड़ा ही कर रहा है। उसे तो काम करना चाहिए।

उसके स्कूटर पर भी रामलीला मैदान के कार्यक्रम का पोस्टर चिपका था। उसने कहा कि वह भी उस दिन मौका लगा तो रामलीला मैदान में योग करेगा। जानकारों ने बताया कि थ्रीव्हीलर ड्राइवर अब भी कमोबेश केजरीवाल के ही साथ हैं। पर वे पैसे कमाने के लिए तमाम कंपनियों और संस्थाओं के विज्ञापन अपने स्कूटर पर चिपका लेते हैं। इसमें कोई बुराई तो नहीं है।

उधर,आई पी एक्सटेँसन के स्कूटर स्टैंड पर खड़े होने वाले थ्री व्हीलर ड्राइवर मनीष ने कहा कि उन्हें तो मालूम नहीं कि कब होगा योग दिवस। पर अगर कोई योग दिवस का उनके स्कूटर पर पोस्टर लगाना चाहेगा पैसे देकर तो उन्हें मंजूर होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+