सैफी बुरहानी ट्रस्ट ने दाऊद इब्राहिम की 3 संपत्तियों को नीलामी में 11.50 करोड़ में खरीदा

मुंबई। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की तीन संपत्तियां आज नौ करोड़ में नीलाम हो गई। ये तीनों संपत्तियां मुंबई में हैं। इन संपत्तियों में रौनक अफरोज होटल, डाम्बरवाला बिल्डिंग और शबनम गेस्ट हाउस की इमारत शामिल हैं। इन तीनों संपत्तियों को सैफी बुरहानी ट्रस्ट ने 11.50 करोड़ में खरीदा है। सैफी बुरहानी ट्रस्ट ने भिंडी बाजार की दुमंजिली इमारत के 5 कमरे खरीदे हैं। इसके अलावा उसके खाते में रौनक अफरोज होटल भी गया।

Dawood

इन संपत्तियों की पहले भी नीलामी हुई थी लेकिन तब इन्हें खरीदार नहीं मिले थे। इनमें रौनक अफरोज होटल खास है। पिछली बार रौनक अफरोज होटल को जर्नलिस्ट एस बालाकृष्णन ने इसके लिए चार करोड़ 28 लाख रुपए में खरीदा था लेकिन रकम नहीं चुका पाए। नीलामी के लिए देश भर के कई बड़े निवेशकों ने आवेदन किया था, जिसमें सैफी बुरहानी ट्रस्ट (एसबीयूटी) ने तीन संपत्तियों के लिए आवेदन किया था। यह नीलामी चर्चगेट स्थित आईएमसी बिल्डिंग में सुबह 10 बजे शुरू हुई थी। नीलामी का आयोजन स्मगलर ऐंड फॉरेन ऐक्सचेंज मैनीपुलेटर्स (फॉरफीचर ऑफ प्रॉपर्टी) ऐक्ट 'साफीमा' के तहत किया गया था।

mumbai

आपको बता दें कि सीबीआई ने 1993 मुंबई सीरियल धमाकों के आरोपी दाऊद इब्राहिम की कुल 10 सम्पतियां जब्त की थीं। उन्हीं में तीन की आज नीलामी हो रही है। मुंबई में दाऊद इब्राहिम की 6 संपत्तियां हैं।

इन संपत्तियों के आधार मूल्य-

  • भिंडी बाजार में बनी डबल स्टोरी बिल्डिंग का आधार मूल्य 1 करोड़ 21 लाख रुपये रखा गया था।
  • होटल रौनक अफरोज के लिए 1 करोड़ 18 लाख रुपये का आधार मूल्य रखा गया था।
  • पर्ल हार्बर में बने एक फ्लैट का आधार मूल्य 92 लाख 69 रुपये हजार रखा गया था।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+