केरल के 3 संदिग्ध ISIS सदस्य गिरफ्तार, कर रहे थे बड़े धमाके की तैयारी

ISIS भारत में अपनी पैठ बनाने की लगातार कोशिशे कर रहा है। तमाम युवा लड़के आईएस की सोच से प्रभावित होकर आतंक का रास्ता अपनाने की कोशिश कर रहे हैं। केरल के कन्नूर में एक आरोपी को पुलिस पकड़ने में सफल हुई है जोकि दक्षिण भारत में बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रहा था।

कन्नूर। ISIS भारत में अपनी पैठ बनाने की लगातार कोशिशे कर रहा है। तमाम युवा लड़के आईएस की सोच से प्रभावित होकर आतंक का रास्ता अपनाने की कोशिश कर रहे हैं। केरल के कन्नूर में एक आरोपी को पुलिस पकड़ने में सफल हुई है जोकि दक्षिण भारत में बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रहा था। कन्नून के डीएसपी पीपी सदानंदन ने बताया कि हमने जिस युवक को गिरफ्तार किया है वह चार महीनों तक इस्तांबुल में रहकर आया है।जांच में यह बात भी सामने आई है ये आरोपी बड़े हमले की तैयारी में थे। पुलिस को इस बाबत जब जानकारी मिली तो उसने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जिसके बाद पुलिस को तीन संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली, जिनके संबंध आईएस से थे।

Kerala's 3 suspected ISIS members were arrested, preparing for big bang

ये लोग दक्षिण भारत के अमह स्थानों पर बड़े हमले करने की तैयारी में थे। सूत्रों का कहना है कि इन लोगों ने एक योजना बनाई थी और ये लोग इस योजना को अंजाम देने की फिराक में थे, जिसके लिए ये लोग विस्फोटक इकट्ठा कर रहे थे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिन तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनके नाम रशीद, रज्जाक, मिथिलाज हैं। ये लोग टर्की में थे और सीरिया जाने की फिराक में थे, लेकिन इनके बारे में जानकारी मिलने के बाद टर्की की पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार करके भारत डिपोर्ट कर दिया।

कन्नूर के चक्करकल के रहने वाले

सभी तीनों संदिग्ध कन्नूर के चक्करकल के रहने वाले हैं, वलपट्टनम पुलिस ने इन तीनों आरोपियों के बयान दर्ज किए हैं। कन्नूर के डीएसपी पीपी सदानंदन ने बताया कि ये सभी लोग जो गिरफ्तार हुए हैं चार महीने तक इस्तांबुल रह चुके हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार इनकी गिरफ्तारी के बाद भी जिहादी गुट अपने अभियान को अंजाम देने में लगा हुआ था, इनकी एक अन्य यूनिट अपनी योजना को बनाने में जुटी थी, इसके लिए ये लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+