मराठा आंदोलन के दौरान हिंसा फैलाने की साजिश रचने वाले 3 लोगों को ATS ने किया गिरफ्तार

मुंबई। महाराष्ट्र एटीएस ने एक दक्षिणपंथी हिंदू संगठन से जुड़े तीन लोगों को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया है जो नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण के लिए मराठा आंदोलन का समर्थन हिंसा फैलाकर करना चाहते थे। वो बम ब्लास्ट कर सरकार को एक संदेश देना चाहते थे और मराठा आंदोलन को हिंसक बनाने की प्लानिंग कर रहे थे। इन लोगों के निशाने पर मराठा मोर्चा था।

ये भी पढ़ें: हिंदू महासभा ने शरीयत कोर्ट की तर्ज पर बनाई देश की पहली हिंदू कोर्ट

Three held by Maharashtra ATS planned violent Maratha protests for reservation

9 अगस्त को विस्फोटक के साथ कैश बरामद करने के बाद एटीएस की टीम जांच में जुटी है। जबकि पकड़े गए एक शख्स ने पूछताछ के दौरान महाराष्ट्र एटीएस को बताया कि ये लोग मराठा मोर्चा के प्रदर्शन स्थल से 100-150 मीटर दूर विस्फोट करने की योजना बना रहे थे। एटीएस के अनुसार, ये तीन लोग मुंबई, पुणे, सातारा, सोलापुर और नलसोपारा में हमले की भी योजना बना रहे थे। हालांकि जो बम उनके पास से बरामद किए गए हैं वो कम तीव्रता थे और वो उत्तेजना पैदा करना चाहते थे। एटीएस सूत्रों के अनुसार, ये लोग आरक्षण की मांग को लेकर राज्य सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे।

बता दें कि महाराष्ट्र एटीएस ने दक्षिणपंथी हिन्दू संगठन के सदस्‍य बताए जा रहे वैभव रावत के घर छापा मारा। नालासोपारा स्थित वैभव के घर से एटीएस ने डायरी, नोटबुक, मोबाइल, सिमकार्उ, 20 एयर पिस्‍टल के माचिस के आकार के पैलेट, 4 एयर पिस्‍टल, दो सीपीयू, 1 लैपटॉप और एक इनोवा कार बरामद की है जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में आई बाढ़ में फंसे सभी 45 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+