Yamuna Expressway पर दो बड़े हादसे, एम्स के 3 डॉक्टर सहित 5 लोगों की मौत
नई दिल्ली। यमुना एक्सप्रेसवे पर आज सुबह दो बड़े हादसे हुए हैं, पहले हादसा गौतमबुद्धनगर के दनकौर के पास हुआ, जिसमें एक रोडवेज बस एक्सप्रेसवे से नीचे गिर गई, जिनमें दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 23 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की खबर है, जिनमें 4 बच्चे शामिल हैं।

जबकि दूसरा हादसा मथुरा के पास हुआ है, जिसमें एम्स के 3 डॉक्टरों के मारे जाने की खबर है, प्राप्त जानकारी के मुताबिक मथुरा के थाना सुरीर कोतवाली इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 88 के पास एक तेज रफ्तार इनोवा कार कन्टेनर से जा टकराई। इस हादसे में 3 डॉक्टरों की मौत हुई है और चार डाक्टरों के घायल होने की खबर है, जिन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है।
हादसे में 3 डॉक्टरों की मौत
मृत डॉक्टरों की पहचान डॉ. हेमबाला, डॉ. यशप्रीत और डॉ. हर्षद के रूप में की है। वहीं डॉ. कैथरीन, डॉ. अभिनव और डॉ. महेश सहित 4 डॉक्टर घायल हुए हैं।
#UPDATE Three doctors from AIIMS Delhi killed, three injured in an accident on Yamuna Expressway near Mathura pic.twitter.com/szlBvhH1Jz
— ANI UP (@ANINewsUP) March 18, 2018












Click it and Unblock the Notifications