हिमाचल प्रदेश के मंडी में सेना का ट्रक पलटा, तीन जवान घायल

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भारतीय सेना का एक ट्रक पलट गया है। जिसके कारण तीन जवान घायल हो गए हैं। घटना जिले के पधर इलाके की है। इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने मंडी जिला एसपी गुरदेव चंद शर्मा के हवाले से दी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि जब ये ट्रक पलटकर खाई में गिरा तो उसमें सवार ये जवान घायल हो गए।

indian army, army personnel, personnel hospitalised, army truck rolled out, himachal pradesh, mandi, padhar area, army personnel injured in himachal pradesh, भारतीय सेना, हिमाचल प्रदेश, मंडी, आर्मी जवान, आर्मी का ट्रक पलटा

फिर स्थानीय लोगों ने जवानों को सड़क तक पहुंचाया और वहां के स्थानीय जोनल अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए। फिलहाल तीनों जवानों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सेना का एक वाहन मंडी की ओर से पठानकोट जा रहा था। तभी उरला से करीब 2 किलोमीटर आगे वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में जाकर गिर गया। जिससे ये हादसा हो गया।

रिपोर्ट्स के अनुसार ये हादसा शुक्रवार की सुबह पठानकोट-मनाली हाईवे पर हुआ है। सेना का वाहन फिसलने के कारण खाई में गिर गया था। वहीं मामले में जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा है कि जिस वक्त ये घटना हुई, तब तीनों जवान वाहन के अंदर ही मौजूद थे। रेस्क्यू टीम घटना की सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई थी। मंडी के एसपी का कहना है कि वाहन कैसे पलटा इसका कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। राहत की बात ये है कि इसमें किसी की भी जान नहीं गई और सभी जवान सुरक्षित हैं। घायल हुए जवानों को तुरंत मंडी के जोनल अस्पताल ले जाया गया था।

चीन ने अक्‍साई चिन में तैनात किया J-20 जेट तो IAF ने जवाब देने के लिए राफेल जेट को किया रेडी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+