ईद के दिन शुजात बुखारी के घर मातम, अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के 'राइजिंग कश्मीर' के एडिटर शुजात बुखारी की हत्या के बाद शुक्रवार को उनके आवास बारामूला में हजारों की संख्या अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए हैं। नेशनल कांफ्रेंस के लीडर उमर अब्दुल्ला समेत कई कश्मीरी नेता जर्नलिस्ट बुखारी की अंत्येष्टी में शामिल हुए हैं। श्रीनगर में गुरुवार शाम को जब बुखारी प्रेस कोलॉनी से बाहर निकल रहे थे तभी बाइक पर आए तीन आतंकियों ने उन्हें गोली मार दी, जिसके बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

शुजात बुखारी के घर मातम, अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब

ईद के दिन बुखारी के आवास में मातम छाया हुआ है। बारामूला में उनके आवास पर हजारों की संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए शामिल हुए हैं। शुक्रवार की इस घटना से हर कोई स्तब्ध है, जब शाम करीब 7.30 बजे प्रेस कॉलोनी से बाहर आकर अपनी कार में बैठने के बाद आतंकियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। शुजात के साथ उनके 2 बॉडीगार्ड्स की भी मौत हो गई।

कश्मीर जॉन पुलिस ने बाइक पर आए तीन आतंकियों की पहचान को सार्वजनिक कर दिया है और स्थानीय लोगों से उन्हें ढूंढने में मदद करने ले लिए आग्रह किया है। इससे पहले जर्नलिस्ट बुखारी की हत्या पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह और जम्मू कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती ने दुख प्रकट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+