'जिन्होंने मेरा Character Assassination का कोशिश की वो...', स्वाति मालीवाल ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
दिल्ली सीएम आवास पर बदसलूकी के मामले में आम आमदी पार्टी सांसद स्वाति मालीवाल ने तीन दिन बाद शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस के सामने उन्होंने अपना स्टेटमेंट दर्ज करा दिया है। मामले को लेकर उन्होंने उचित कार्रवाई की उम्मीद जताई और कहा कि मीडिया से कहा कि जो कुछ हुआ वो बहुत बुरा था।
आम आदमी पार्टी सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले में केस दर्ज होने पर दिल्ली पुलिस ने एक्शन शुरू कर दिया है। गुरुवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी और एडिशनल डीसीपी नॉर्थ स्वाति के घर पहुंचे थे। टीम करीब 4 घंटे रही।

इस बीच मीडिया से बातचीत मालीवाल ने खुद के साथ हुई गटना पर राजनीति ना करने की अपील की। उन्होंने कहा, "मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था। मेरे साथ हुई घटना पर मैंने पुलिस को अपना स्टेटमेंट दिया है। मुझे आशा है कि उचित कार्यवाही होगी। पिछले दिन मेरे लिए बहुत कठिन रहे हैं। जिन लोगों ने प्रार्थना की उनका धन्यवाद करती हूं। जिन लोगों ने Character Assassination करने की कोशिश की, ये बोला की दूसरी पार्टी के इशारे पर कर रही है, भगवान उन्हें भी खुश रखे। देश में अहम चुनाव चल रहा है, स्वाति मालीवाल ज़रूरी नहीं है, देश के मुद्दे जरूरी हैं। BJP वालों से खास गुजारिश है इस घटना पे राजनीति न करें।"
मामले में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव (PA) बिभव कुमार पर के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी एक्शन लिया है। आयोग ने उन्हें नोटिस भेजकर शुक्रवार को तलब किया है।












Click it and Unblock the Notifications