अरुणाचल प्रदेश: बुनियादी जरूरतों से जूझता 76 लोगों का गांव, सेना करती है हर मदद
नई दिल्ली। भारत और चीन की सीमा लाइन ऑफ कंट्रोल (LAC) से सटे अरुणाचल प्रदेश के काहू गांव में सिर्फ 12 परिवार रहते हैं, जहां की कुल आबादी लगभग 76 लोग हैं। अरुणाचल प्रदेश का यह गांव खराब इन्फ्रास्ट्रक्चर से जूझ रहा ही है, साथ में गांव के स्थानीय लोग बेकार सड़कें और नेटवर्क कनेक्टिविटी की शिकायत करते रहे हैं, लेकिन सीमा पर लगे इस गांव की सुनने वाला सरकार तो छोड़िए, प्रशासन भी सुनने के लिए नहीं आता।

हालांकि, गांव के मुखिया ने कहा कि इंडियन आर्मी से उन्हें काफी मदद मिलती है, जो गांव वालों के लिए कई सर्विस उपलब्ध करवाते हैं। गांव के सरपंच ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, 'हम यहां पिछले सात पीढ़ियों से रहे हैं। यहां 12 परिवारों के 76 से 80 लोग रहते हैं। यह गांव सामान्य जरूरतों से जूझ रहा है। खासकर यहां की सड़के और मोबाइल नेटवर्क बहुत ही खराब स्थिति में है।'
गांव के मेयर ने कहा कि यहां से नजदिकी मोबाइल नेटवर्क 25 किमी दूर हवाई में है, लेकिन सेना से हमें काफी मदद मिलती है। मेयर ने बताया कि सेना गांव वालों के लिए कॉल करने में और अन्य सेवाओं में मदद करते हैं। हम अनुरोध करना चाहते हैं कि यहां एक ब्रिज तो होना चाहिए, जिससे ट्रेवल करने में आसानी हो।
यह गांव ना सिर्फ इन्फ्रास्ट्रक्चर और बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहा है, बल्कि पूरे गांव में सिर्फ एक प्राइमरी स्कूल है। इस स्कूल को भी बहुत इन्फ्रास्ट्रक्चर की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications