इस बार राष्ट्रपति भवन में नहीं होगी 'एट होम सेरेमनी', गणतंत्र दिवस समारोह शुरू होने के बाद पहली बार होगा ऐसा

हर बार गणतंत्र दिवस समारोह की संध्या पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाली 'एट होम सेरेमनी' इस बार नहीं होगी।

नई दिल्ली, 26 जनवरी। हर बार गणतंत्र दिवस समारोह की संध्या पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाली 'एट होम सेरेमनी' इस बार नहीं होगी। कोरोना वायरस के मद्देनजर एट होम सेरेमनी को टालने का फैसला लिया गया है। सरकारी सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि वह पक्के तौर पर तो नहीं कह सकते, लेकिन जहां तक उन्हें पता है गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत के बाद से ऐसा पहली बार होगा जब इस सेरेमनी का आयोजन नहीं होगा।

At Home Ceremony

राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अजय सिंह सिंह ने कहा कि मैं इतिहास के बारे में तो नहीं कह सकता लेकिन हां यह महामारी के कारण अपनी तरह का पहला मामला है। वहीं एक अन्य अधिकारी ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति भवन के रिकॉर्ड खंगालकर तो नहीं देखे, लेकिन उन्हें ऐसा कोई उदाहरण याद नहीं जब यह सेरेमनी रद्द की गई हो। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पिछले साल गणतंत्र दिवस की संध्या पर प्रधानमंत्री मोदी और उनकी कैबिनेट के मंत्रियों के लिए 'एट होम' रिसेप्शन रखा था, लेकिन इस रिसेप्शन में केवल 100 लोगों को न्यौता दिया गया था।

यह भी पढ़ें: राखी सावंत ने रोते हुए अब खुद को बताया 'कानूनी रूप से अविवाहित', रितेश सिंह को दिया अल्टीमेटम

अमूमन इस रिसेप्शन में 2000 से ज्यादा लोग होते हैं। बता दें कि एट होम सेरेमनी का आयोजन गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस दोनों अवसरों पर आयोजित की जाती है। लेकिन इस साल कोरोना के मद्देनजर इसे रद्द करना पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+