कभी हार्ट अटैक, कभी जहर तो कभी हुआ कोरोना...दाऊद इब्राहिम की पाकिस्तान में पहले भी हुई कई 'मौतें'

Dawood ibrahim: क्या अंडरवर्ल्ड डॉन और भारत का मोस्ट वांटेड अपराधी दाऊद इब्राहिम की हालत गंभीर है या मर चुका है? दाऊद इब्राहिम को 'जहर' दिए जाने और 'गंभीर हालत' में पाकिस्तान के कराची के एक अस्पताल में भर्ती कराए जाने की खबर ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। सोशल मीडिया पर सोमवार को ये खबरें आग की तरह तेजी से वायरल हुई।

यह पहली बार नहीं है जब दाऊद इब्राहिम के गंभीर होने या मारे जाने की अपुष्ट खबरें वायरल हुई हैं। अगर ऐसी खबरों पर गौर किया जाए तो दाऊद इब्राहिम की पाकिस्तान में पहले भी कई बार 'मौत' हो चुकी है।

Dawood ibrahim

इंडिया टुडे टीवी के सूत्रों के मुताबिक दाऊद इब्राहिम को दो दिन पहले गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों ने बताया कि उन्हें अस्पताल के अंदर कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। उन्होंने बताया कि वह अपने फ्लोर पर एकमात्र मरीज हैं और केवल सीनियर अस्पताल अधिकारी और उनके करीबी परिवार के सदस्य ही उन तक पहुंच सकते हैं।

1993 मुंबई बम धमाकों का मास्टरमाइंड और भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम की जिंदगी पिछले कई सालों से रहस्य के घेरे में है। भारत ने कहा है कि उसके पास इस बात के सबूत है कि दाऊद कराची में रहत है।

जब दाऊद को हुआ कोरोना!

पिछली रिपोर्टों में दावा किया गया था कि दाऊद को कोविड-19 हुआ था या उसे दिल का दौरा पड़ा और उसकी मृत्यु हो गई। हालांकि बाद में उसके गैंग ने ऐसे दावों को खारिज कर दिया और दावा किया कि दाऊद अभी जिंदा है और ठीक है।

जब पाकिस्तान ने स्वीकारा दाऊद है वहां!

पाकिस्तान ने 2020 में अनजाने में स्वीकार किया था दाऊद इब्राहिम उसके क्षेत्र में था, जब उसने वैश्विक आतंकवाद-विरोधी फंडिंग संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) को एक सूची सौंपी, जिसमें उसका नाम भी था।

हालांकि दाऊद इब्राहिम को 'जहर दिए जाने' की अपुष्ट खबरों ने निश्चित रूप से सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी है, यहां कुछ पिछले उदाहरण हैं जब अंडरवर्ल्ड डॉन के बारे में कहा गया था कि वह 'मर गया' है।

  • -2020 में, मीडिया रिपोर्टें सामने आईं जिसमें कहा गया कि दाऊद इब्राहिम और उसकी पत्नी को कोविड-19 हो गया है। कुछ ने तो यहां तक दावा किया कि उसकी वायरस से मौत हो गोई है। हालांकि ये खबर गलत साबित हुआ। उस वक्त खबर सामने आई थी कि कराची में दाऊद इब्राहिम के भतीजे सिराज कासकर की मौत हो गई थी।
  • -2017 में ऐसी खबरें आई थीं कि दाऊद इब्राहिम की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। कुछ रिपोर्टों से पता चला कि उन्हें ब्रेन ट्यूमर है, जिसके कारण उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया है। हालांकि, बाद में ये खबरें झूठी साबित हुईं। उसके दाहिने हाथ छोटा शकील ने कहा कि अंडरवर्ल्ड डॉन स्वास्थ्य है।
  • -2016 में सोशल मीडिया पर एक और अफवाह उड़ी थी कि दाऊद इब्राहिम के पैरों में गैंग्रीन हो गया है और डॉक्टरों को उन्हें काटना पड़ सकता है। लेकिन, ये खबरें भी झूठी निकली थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+