पाकिस्तान से लिया जाएगा बदला, सेना कर रही एक और सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी
इंटेलीजेंस ब्यूरों (आईबी) की ओर से जारी रिपोर्ट में दी गई एलओसी के पार लश्कर-ए-तैयबा के लॉन्च पैड्स के सक्रिय होने की जानकारी। सरकार जल्द ही पाकिस्तान के खिलाफ उठा सकती है बड़ा कदम।
नई दिल्ली। पहले कुपवाड़ा में हुआ आतंकी हमला और फिर पुंछ की कृष्णा घाटी में दो जवानों के शवों के साथ बर्बरता की घटना, दोनों के बाद ही भारत सरकार पर लगातार दबाव बन रहा है। सूत्रों की मानें तो भारत सरकार कोई बड़ा कदम जल्द उठा सकती है। रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने भी कहा है कि जवानों की शहादत को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा। वहीं भारतीय सेना ने भी कहा है कि वह अपने चुने हुए समय और जगह पर पाकिस्तान को जवाब देगी।

सेना सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी में
सेना, पाकिस्तान के खिलाफ और ज्यादा आक्रामक होने की तैयारी कर चुकी है। सूत्रों के मुताबिक सेना इस बार सितंबर 2016 से भी ज्यादा बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी कर चुकी है। टॉप आर्मी सूत्रों के मुताबिक जिस पोस्ट के जरिए बटालियन ने भारतीय सैनिकों की हत्या की थी उसे पूरी तरह से बर्बाद कर दिया जाएगा। सूत्रों की मानें तो सेना पुंछ की घटना का जवाब जरूर देगी और एक बड़ी कार्रवाई की तैयारी जारी है।

सीमा पर होगी बोफोर्स से बमबारी
इस बार सेना के पास पहला विकल्प होगा कि वह आर्टिलरी को सीमा पर लेकर आए और एलओसी पर पाकिस्तान को बोफोर्स जैसे बड़े हथियारों से जवाब दें। यह एक ऐसा विकल्प है जिसे पूर्व में भी आजमाया जा चुका है। इस विकल्प के जरिए मौतों की संख्या कम होगी और पाकिस्तान को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाया जा सकेगा। अक्टूबर 2016 में जब शहीद सिपाही मनदीप सिंह के शव के साथ पाकिस्तान ने बर्बरता की थी तो उस समय भी सेना ने सीमा पर बोफोर्स से फायरिंग की थी। सिपाही मनदीप सिंह कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में शहीद हो गए थे।

सीमा पार आतंकियों के कैंप्स निशाना
सेना सितंबर 2016 की तरह ही एक बार फिर से लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पार जाकर एक सर्जिकल स्ट्राइक कर सकती है। बॉर्डर पर जिन बटालियन की पोस्टिंग हैं उन्हें पहले ही इसके लिए तैयार रहने के आदेश दे दिए गए हैं। इंटेलीजेंस ब्यूरों की मानें तो एलओसी पर लश्कर-ए-तैयबा के कई लॉन्च पैड्स सक्रिय हैं और ऐसे में इन पैड्स को खत्म करने के लिए एक बड़ा हमला हो सकता है।

बॉर्डर एक्शन टीम को तबाह करना
पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम यानी बैट सोमवार को पुंछ में दो जवानों की हत्या की जिम्मेदारी है। ऐसे में पहली प्राथमिकता होगी बैट को चारों खाने चित्त करना। सेना से जुड़े सूत्रों की मानें तो इस बार एक बड़े हमले की जरूरत होगी। यह हमला आक्रामक होगा लेकिन यह सर्जिकल स्ट्राइक नहीं होगा। सूत्रों की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक बैट को निशाना बनाने के लिए एक काउंटर असॉल्ट की तैयारी जारी है। जवानों को भी इस तरह की कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

पाकिस्तान को हैरान करने वाली कार्रवाई
सेना फिलहाल एकदम से किसी हमले को अंजाम देने नहीं जा रही है। बॉर्डर के उस तरफ पाकिस्तानी तंत्र हाई अलर्ट पर है और वह अभी भारत की ओर से एक हमले की उम्मीउद कर रहे हैं। लेकिन भारत, पाकिस्तान को हैरान करने के तहत कुछ समय बाद यह कदम उठा सकता है। हो सकता है तीन माह या फिर छह माद भारत की ओर से कोई बड़ा कदम उठाया जाए। सूत्रों की मानें तो भारत की ओर से जो भी कदम उठाया जाएगा वह पाकिस्तान को हैरान करने वाला होगा और इस बार पाकिस्तान पर एक गहरी चोट की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications