हॉलीवुड स्‍टाइल में सेंधमारी: 50 फीट सुरंग खोद बैंक में घुसे चोर, एक करोड़ के गहने उड़ा ले गए

Recommended Video

    Mumbai: Bank of Baroda में 50 फीट लंबी सुरंग खोदकर दिया चोरी को अंजाम । वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। नवी मुंबई के जुईनगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में बिल्‍कुल फिल्‍मी स्‍टाइल में एक बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। जी हां चोरों ने बैंक के लॉकर रूम तक पहुंचने के लिए 50 फीट लंबी सुरंग खोद दी। उसके बाद 30 लॉकरों को तोड़कर उसमें रखे करीब एक करोड़ के सोने के जेवरात पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इसका पता सोमवार को चला। पुलिस के मुताबिक सुबह बैंक के कर्मचारी पहुंचे, तो उन्हें लॉकर और तिजोरी के ताले टूटे हुए मिले। चोरों ने शनिवार-रविवार की छुट्टी के दौरान वारदात को अंजाम दिया। जांच अधिकारियों का कहना है कि सुरंग बैंक के स्टोर रूम से लगी किराने की दुकान से खोदी गई। हालांकि चोर बैंक की मुख्य तिजोरी को नहीं तोड़ सके, जिसमें बैंक की नकदी रखी जाती है। आइए विस्‍तार से बताते हैं पूरा मामला।

    किराने की दुकान किराए पर ली गई थी

    किराने की दुकान किराए पर ली गई थी

    पुलिस के आला अधिकारी के मुताबिक चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए 6 महीने पहले बैंक के पास के ही एक दुकान किराये पर ली थी। उसी में से उन्होंने तकरीबन 50 फुट लंबी सुरंग खोद कर चोरी को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक किराये की दुकान में 6 महीने वो दिन में किराना स्टोर चलाते थे और रात में सुरंग खोदते रहे। चोरी के बाद से दुकान बंद है और वहां काम करने वाले लोग फरार हैं।

    225 में से 30 लॉकर टूटे मिले

    225 में से 30 लॉकर टूटे मिले

    पुलिस के मुताबिक चोरों ने दुकान से बैंक के प्राइवेट रूम तक सुरंग खोदी थी। उसके बाद वो लॉकर रूम पहुंचे और 225 लॉकरों में से 30 लॉकरों को तोड़ा। हालांकि चोर बैंक की मुख्य तिजोरी को नहीं तोड़ सके, जिसमें बैंक की नकदी रखी जाती है। पुलिस फिलहाल बैंक में और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के सहारे आरोपियों की पहचान की कोशिश कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि चोरी की वारदात अंजाम देने की प्लॉनिंग पहले बनाई गई होगी।जितनी बड़ी सुरंग खोदी गई है, उसके लिए भी काफी वक्त लगा होगा।

    हॉलीवुड फिल्‍म 'द बैंक जॉब' की याद हुई ताजा

    हॉलीवुड फिल्‍म 'द बैंक जॉब' की याद हुई ताजा

    जिस तरह से इस चोरी को अंजाम दिया गया उसने हॉलीवुड फिल्‍म 'द बैंक जॉब' की याद ताजा कर दी। इस फिल्‍म में भी चोरों ने करीब 6 महीने तक सुरंग खोदते रहे थे और फिर चोरी को अंजाम दिया था। आपको बता दें कि अक्टूबर 2014 में हरियाणा के गोहाना में इसी ही तरह की चोरी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की एक ब्रांच में हुई थी। बदमाशों ने करीब 100 फीट लंबी, 7 फीट गहरी और 2.5 फीट चौड़ी सुरंग खोदी और इसके जरिए स्‍ट्रांग रूम तक पहुंच गए। वहां रखे 88 लॉकरों को तोड़कर उसमें रखी नकदी, जेवरात और दूसरे कीमती सामान साफ कर दिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+