कोविड के इन मरीजों को दी जा सकती है एंटी वायरल दवा 'Clevira'
नई दिल्ली, 30 अप्रैल: 'क्लेविरा' एक एंटी-वायरल दवा है, जिसे शुरू में डेंगू के इलाज के लिए विकसित किया गया था। लेकिन, अब इसकी निर्माता कंपनी अपेक्स लैबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड ने कहा है कि इसे कोरोना के हल्के और मध्यम लक्षणों वाले मरीजों के इलाज में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह दवा तब प्रभावी है, जब इसकी एक गोली दिन में दो बार खाने के बाद 14 दिनों तक लिया जाए। कंपनी के मुताबिक यह दवा लीवर और किडनी के लिए भी सुरक्षित पाई गई है।

हल्के और मध्यम लक्षणों वाले कोरोना मरीजों के लिए दवा
चेन्नई स्थित इस कंपनी की ओर से कहा गया है कि 'एंटीवायरल फॉर्मुलेशन क्लेविरा को हल्के और मध्यम कोविड-19 के मामलों में इलाज के लिए रेगुलेटरी की मंजूरी मिल गई है।' कंपनी ने यह भी बताया है कि ''क्लेविरा' को 2017 में डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए विकसित किया गया था। पिछले साल जब देश में कोविड-19 के केस बढ़ रहे थे, तब इसे कोरोना वायरस के हल्के और मध्यम लक्षणों के लिए सह उपचार के तौर पर रखा गया। यह प्रोडक्ट पूरे भारत में उपलब्ध है और इसकी एक टैबलेट की कीमत 11 रुपये है।' कंपनी का कहना है कि पिछले साल मई-जून में 100 लोगों पर इसका क्लीनिकल ट्रायल किया गया और परिणाम प्रॉमिसिंग थे।
आयुष मंत्रालय के रेगुलेटरों ने दी मंजूरी
कंपनी का कहना है कि 'काफी गहरी पड़ताल और छानबीन के बाद इस दवा को हल्के और मध्यम लक्षण वाले कोरोना मरीजों के सहायक इलाज के लिए मंजूरी मिली है। यह मंजूरी आयुष मंत्रालय के रेगुलेटरों ने दी है, जो देश में इस प्रकार की पहली मंजूरी है। इसके अलावा केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान शोध परिषद और इंटरडिसिप्लिनरी टेक्निकल रिव्यू कमिटी ने भी इसकी छानबीन की है। ' कंपनी के इंटरनेशनल बिजनेस के मैनेजर सी अर्थर पॉल ने कहा है कि ''क्लेविरा' लीवर और किडनी से जुड़े रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए भी हर तरह से सुरक्षित है और इसे दूसरी दवाओं के साथ सेवन से भी कोई नुकसान नही है।' उनके मुताबिक यह दवा 2 साल लेकर हर उम्र तक के मरीजों की दी जा सकती है।
-
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications