फिल्म और टीवी इंडस्ट्री पर कोरोना का कहर, पिछले 4 दिनों के भीतर चपेट में आए 7 बड़े सितारे
पिछले चार दिनों के भीतर फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े ये 7 बड़े सितारे कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं...
नई दिल्ली। कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 9 लाख से भी ज्यादा हो गई है। वहीं, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कहर मचा रहे कोरोना वायरस ने अब फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ें लोगों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। पिछले चार दिनों के भीतर ही फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े 7 बड़े सितारे कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

श्रेनु पारिख
'इश्कबाज' फेम मशहूर टीवी एक्ट्रेस श्रेनु पारिख ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखते हुए बताया कि उनकी कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। श्रेनु पारिख ने अपनी पोस्ट में लिखा कि चंद रोज पहले ही वो कोरोना वायरस से संक्रमित हुई हैं और फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि उनके और उनकी फैमिली के लिए दुआ करें।

पार्थ समथान
'कसौटी जिंदगी की' फेम टीवी एक्टर पार्थ समथान भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। पार्थ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर इस बात की जानकारी दी। पार्थ ने अपनी पोस्ट में अपील भी की, कि जो लोग पिछले दिनों उनके संपर्क में आए हैं, वो अपना कोरोना वायरस का टेस्ट करा लें। पार्थ पिछले कुछ दिनों से सीरियल की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर ने भी एक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की।

ऐश्वर्या राय बच्चन
दिग्गज फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी बीते रविवार को कोरोना वायरस की चपेट में आ गईं। हालांकि इसके बाद डॉक्टरों की तरफ से बयान जारी करते हुए कहा गया कि ऐश्वर्या और उनकी बेटी को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं है, उनका इलाज घर से भी किया जा सकता है। डॉक्टरों ने कहा कि अगर दोनों को कोई समस्या आती है, तो बाद में फैसला लिया जाएगा।

राजू खेर
फिल्म अभिनेता अनुपम खेर के भाई और एक्टर राजू खेर बीते रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए। राजू खेर के अलावा उनकी मां दुलारी खेर, उनकी पत्नी और बेटी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। अनपुम खेर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए बताया कि उनकी मां को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अमिताभ बच्चन
फिल्म जगत में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बीते रविवार को फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन को इलाज के लिए तुरंत मुंबई के नानावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि अमिताभ बच्चन की हालत स्थिर है और फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है।

अभिषेक बच्चन
अमिताभ बच्चन की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अभिषेक बच्चन भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। अभिषेक बच्चन का इलाज भी नानावती अस्पताल में ही चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि अभिषेक बच्चन फिलहाल ठीक हैं, लेकिन उन्हें अभी कम से कम सात दिन अस्पताल में रहना होगा।

रशेल वाइट
मशहूर अमेरिकी एक्ट्रेस और बॉलीवुड फिल्म 'उंगली' में काम कर चुकीं रशेल वाइट की रिपोर्ट रविवार को कोरोना वायरस पॉजिटिव आई। रशेल ने खुद सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि वो कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और फिलहाल होम क्वारंटाइन हैं। रशेल ने 2014 में आई फिल्म उंगली में कंगना रनौत और इमरान हाशमी के साथ काम किया था। रशेल बंगाली फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications