Uttarakhand Election Results 2017: बीजेपी को प्रचंड बहुमत, क्यों हारी कांग्रेस?
कांग्रेस की हार का कारण उसके बागी नेता रहे, पार्टी के लिए सबसे खराब बात ये रही कि बागी नेताओं की लिस्ट में पूर्व सीएम विजय बहुगुणा जोशी भी थे।
देहरादून। उत्तराखंड में बीजेपी प्रचंड जीत की ओर अग्रसर है, निसंदेह ये मोदी लहर का कमाल है जिसके चलते आज भाजपा पहाड़ों पर इतिहास रचने जा रही है लेकिन इसी बीच ये बात भी सोचने वाली है कि आखिर किस वजह से यहां की जनता ने कांग्रेस को हाशिए पर ढकेल दिया।
उत्तराखंड में बीजेपी के जीत और कांग्रेस की हार के ये मुख्य कारण हैं...

बागी नेता बने मुसीबत
कांग्रेस की हार का कारण उसके बागी नेता रहे, पार्टी के लिए सबसे खराब बात ये रही कि बागी नेताओं की लिस्ट में पूर्व सीएम विजय बहुगुणा जोशी भी थे जिनकी बगावत ने पार्टी की निगेटिव छवि पेश की। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री रहे हरक सिंह रावत, सतपाल महाराज और यशपाल आर्य की बगावत कांग्रेस की हार का कारण है।

सीएम हरीश रावत का स्टिंग-ऑपरेशन
सीएम हरीश रावत पर स्टिंग केस के चलते CBI उन पर जांच कर रही है, उन पर घूस देने का आरोप लगा है, जो कि उनकी हार का प्रमुख कारण है।

एक साल में बनें दो सीएम
2012 के चुनाव की बात करें तो तब कांग्रेस सत्ता में आई, इस बार विजय बहुगुणा को कमान सौंपी गई. विजय बहुगुणा को दो साल सीएम रहने के बाद कांग्रेस ने हटा दिया और हरीश रावत को ताज पहना दिया जो कि लोगों को रास नहीं आया।

भ्रष्टाचार का आरोप
बीजेपी ने जून 2013 में आई विनाशकारी आपदा के दौरान हुए आबाकारी घोटाले और लूट में मुख्यमंत्री रावत के शामिल होने के दावा किया था।

विराट कोहली को आपदा राहत फंड से 47 लाख का भुगतान
बीजेपी पर ये आरोप लगाया था कि हरीश रावत सरकार ने क्रिकेटर विराट कोहली को आपदा राहत फंड से 47 लाख का भुगतान किया है, जो कि पंजे की हार की वजह है।












Click it and Unblock the Notifications